बाढ़ में बीच मझधार बच्चे को दिया जन्म !
बाढ़ में बीच मझधार बच्चे को दिया जन्म !
Share:

बांदा​ : उत्तरप्रदेश राज्य के विभिन्न जिले बाढ़ के पानी से प्रभावित हैं। हालात ये है कि राज्य के बांदा, वाराणसी में हालात बेहद खराब हैं। वाराणसी तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का ही संसदीय क्षेत्र है। यहां पर गंगा नदी रिहायशी क्षेत्रों में पहुंच गई है। कई पाॅश क्षेत्र तक डूब की जद में हैं। मकानों के आसपास हर ओर पानी ही पानी नज़र आ रहा है। यहां पर बोट चलाकर राहत कार्य किए जा रहे हैं।

हालात ये हैं कि रहवासी भवनों की दूसरी और उंची मंजीलों पर रहने पर मजबूर हैं। बांदा जिले में भी कई लोगों को अपने घर छोड़कर सुरक्षित स्थानों की ओर जाना पड़ा है। बाढ़ के चलते जैसे हालात हैं उनके सामने प्रशासन के सभी दावे हवा हो गए हैं। बाढ़ के हालातों के बीच एक प्रसूता ने बाढ़ में उफनी नदी की मझधार में ही नाव में एक बच्चे को जन्म दिया।

बाढ़ के कारण उसकी मदद करने एंबुलेंस नहीं पहुंची जिसके कारण नाव में ही प्रसव हो गया। दरअसल शंकरपुरवा गांव में भी बाढ़ से हालात बेहाल हैं। लोग क्षेत्र में निकल तक नहीं पा रहे हैं महिला को प्रसव पीड़ा होने लगी। ऐसे में ग्रामीण इसे नाव में ले जाने लगे मगर जब नाव नदी में ही थी तभी प्रसव हो गया। जन्म के बाद भी महिला और बच्चा घंटों तक खुले आसमान के नीचे रहे। जब इस ओर डीएम का ध्यान दिलाया गया तो महिला को स्वास्थ्य सेवा उपलब्ध करवाई गई।

गंगा नदी का रौद्र रूप, गाॅंवों में घुसा पानी

मोदी ने दिया मदद का भरोसा, नीतीश ने कराया हालातों से अवगत

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -