यहां एक साथ जन्में चार बच्चे, तीन स्वस्थ एक गंभीर
यहां एक साथ जन्में चार बच्चे, तीन स्वस्थ एक गंभीर
Share:

रायपुर : शहर के अंबेडकर अस्पताल में मंगलवार रात 28 साल की युवती ने एक साथ चार बच्चों को जन्म दिया। जिसमे दो लड़के और दो लड़कियां हैं। बच्चे साढ़े सात महीने में ही हो गए हैं। दो बच्चों का वजन 11-11 सौ और दो का सात-सात सौ ग्राम है। वही इन चारो बच्चो में एक की हालत इतनी नाजुक है कि उसे वेंटिलेटर पर रखा गया है। हालांकि सभी बच्चों को जन्म लेते ही नर्सरी में शिफ्ट किया गया है। पीडियाट्रिक विशेषज्ञों की टीम की निगरानी में बच्चों का इलाज किया जा रहा है।

ज्यादा तकलीफ के कारण करना पड़ा भर्ती  
प्राप्त जानकारी अनुसार कचना निवासी ईश्वर साहू को पत्नी के गर्भवती हाेने के दो महीने के भीतर ही पता चला गया कि दो से ज्यादा बच्चे हैं। दो-तीन बार सोनोग्राफी कराने के बाद तो स्थिति पूरी तरह से स्पष्ट हो गई। इसी कारण डाक्टरों ने उन्हें सावधानी बरतने के निर्देश दिए। हर महीने और कई बार महीने में दो-दो बार युवती की सोनोग्राफी जांच करवायी गई। इसके बावजूद उसे कोई कोई न तकलीफ रहती थी। सात महीने गुजरने के बाद डाक्टरों ने महिला की स्थिति देखते हुए उसे अस्पताल में भर्ती कर लिया गया। उसके बाद डाक्टरों ने प्री मैच्योर यानी समय से पहले डिलीवरी करवाने का फैसला किया गया। 

कल डाक्टरों की मौजूदगी में महिला की सर्जरी की गई। चार बच्चों के जन्म के बाद युवती को आईसीसीयू में रखा गया लेकिन बच्चों को नर्सरी में शिफ्ट करना पड़ा। 

वाशिंग मशीन में फंसी बच्ची, गलती से हुई ऑन और फिर...

1500 खंभों पर टिका हुआ है यह खूबसूरत मंदिर

घर में बनाएं बेस्ट और सुंदर क्रिसमस ट्री

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -