दुष्कर्म कर बना लिया वीडियो, धमकी देकर 2 माह तक लूटते रहे अस्मत
दुष्कर्म कर बना लिया वीडियो, धमकी देकर 2 माह तक लूटते रहे अस्मत
Share:

आजकल अपराध के बढ़ते मामले सभी को हैरान कर रहे है। ऐसे में जो मामला हाल ही में सामने आया है वह भी चौकाने वाला है। इस मामले में मिली जानकारी के मुताबिक रियासी जिला के चसाना क्षेत्र में 3 बच्चों की मां के साथ दुष्कर्म किया गया है। वहीं उसके बाद उसका वीडियो बनाकर शारीरिक शोषण किया गया है। इस मामले में पुलिस ने बीते गुरूवार को पीड़ित महिला की मैडिकल जांच के लिए उसे रियासी जिला अस्पताल भेजा है।

वहीं पुलिस आरोपियों की धरपकड़ के लिए भी लगी हुई है। इस मामले में आपको यह भी बता दें कि ''बीते मंगलवार को तीन बच्चों की मां लगभग 30 वर्षीय एक महिला ने चसाना पुलिस थाने में एक शिक्षक सहित चार लोगों पर काफी गंभीर आरोप लगाते हुए मामला दर्ज करवाया था।'' इस मामले में पीड़िता की गई शिकायत के अनुसार आज से करीब 2 महीने पहले आरोपियों ने उससे जबरन दुष्कर्म कर उसका वीडियो बना लिया था।

वहीं उसके बाद वह उस वीडियो को वायरल करने का डर दिखाते हुए पिछले 2 महीने से उससे दुष्कर्म कर रहे थे। जब इस विषय में महिला के पति को पता लगा तो उसने स्थानीय पंचायत में इसकी शिकायत की लेकिन मामला नहीं सुलझ सका। अंत में पीड़िता चसाना पुलिस थाने पहुंची और मामला दर्ज करवाया। अब इस मामले में पुलिस आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए जांच में लगी हुई है।

बीवी और बच्चे होने के बाद भी 20 साल की लड़की से इश्क़ लड़ा रहा था युवक और फिर...

झाड़-फूंक के बहाने तांत्रिक ने किया महिला संग रेप

माँ के प्रेम में रोड़ा बन रहा था बेटा, आगे जो हुआ सुनकर सन्न रह जाएंगे आप

रिलेटेड टॉपिक्स
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -