दिल्ली में महिला के साथ सामूहिक बलात्कार, दो दरिंदे गिरफ्तार
दिल्ली में महिला के साथ सामूहिक बलात्कार, दो दरिंदे गिरफ्तार
Share:

नई दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के हरि नगर इलाके में एक महिला के साथ बलात्कार करने के मामले में राजधानी की पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के अनुसार, विगत सोमवार तड़के तीन बजे महिला ने एक अज्ञात व्यक्ति को उसे उसके रिश्तेदार के यहां पहुंचाने के लिए कहा था। कार में एक अन्य शख्स भी मौजूद था और महिला, उस शख्स के साथ सागरपुर से कार में बैठी थी।

अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त (पश्चिम) प्रशांत गौतम ने जानकारी देते हुए बताया है  कि उन्होंने निहाल विहार इलाके में वीरान जगह पर कार रोककर उसके साथ कथित तौर पर बलात्कार किया। उन्होंने बताया कि भारतीय दंड संहिता (IPC) की संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने बताया कि पुलिस के अधिकार क्षेत्र को लेकर भ्रम की स्थिति थी क्योंकि कार दिल्ली के कई क्षेत्रों से गुजरी थी। हालांकि, इस मामले को जल्द सुलझा लिया गया।

बजरंग दल नेता को गोली मारकर हुई हत्या, शहर में मचा हंगामा

GF को हिल स्टेशन घुमाने के लिए बन गए लूटेरे, 3 गिरफ्तार

शख्स ने नहीं चुकाया उधार तो कर डाली हत्या 

रिलेटेड टॉपिक्स
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -