फिर शर्मसार हुआ बेंगलुरु, महिला से गैंगरेप
फिर शर्मसार हुआ बेंगलुरु, महिला से गैंगरेप
Share:

बेंगलुरू: टेनिस क्लब की सदस्यता लेने पहुंची महिला से गैंगरेप की वारदात हुई है। बलात्कार के आरोप में क्लब के दो गार्डस को पकड़ लिया गया है। दरअसल महिला कबान टेनिस क्लब में सदस्यता लेने के लिए पहुंची। काफी देर हो जाने के कारण एसोसिएशन के सदस्यों द्वारा इसे अगले दिन आने के लिए कहा गया। टेनिस क्लब बड़े पार्क में ही दर्शाया गया है। कबान टेनिस क्लब की सदस्यता हेतु महिला जब दफ्तर पहुंची तो उसे देर हो गई थी। 

जिसके बाद ऐसोसिएशन के सदस्यों ने उसे अगले दिन आने के लिए कहा। जिसके बाद महिला क्लब में घूमने लगी। मगर टेनिस क्लब बड़ा होने के कारण महिला रास्ता भटक गई और उसने सिक्युरिटी गार्डस को रास्ता पूछा तो वह उसे सुनसान स्थान पर ले गया। जहां पर गार्ड्स ने महिला के साथ बलात्कार कर दिया। मिली जानकारी के अनुसार महिला ने पुलिस थाने पहुंचकर आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाई जिसके बाद आरोपियों को पकड़ लिया गया। महिला को चिकित्सालय में भर्ती करवाकर उसका मेडिकल करवाया गया। 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -