बॉयफ्रेंड ने किया ब्लॉक तो लड़की ने कर ली आत्महत्या, पूरा मामला हिला देगा दिमाग
बॉयफ्रेंड ने किया ब्लॉक तो लड़की ने कर ली आत्महत्या, पूरा मामला हिला देगा दिमाग
Share:

मुंबई: आजकल अपराध के मामला लगातार बढ़ रहे हैं। ऐसे में हाल ही में जो मामला सामने आया है वह दहिसर का है। यहाँ एक लड़की ने इतनी छोटी सी बात से नाराज होकर जान दे दी कि उसके बॉयफ्रेंड ने उसे व्हाटसएप पर से ब्लॉक कर दिया था। जी हाँ, इस मामले में मिली जानकारी के मुताबिक, 20 साल की लड़की और उसके बॉयफ्रेंड के बीच किसी बात को लेकर बहस हो गई और इसके बाद लड़के ने लड़की का नंबर ब्लॉक कर दिया। वहीं अपना नंबर ब्लॉक किए जाने से आहत होकर लड़की ने फांसी लगा ली। इस मामले में पुलिस अधिकारी ने बताया कि मृतक लड़की का नाम प्रणाली लोकारे है।

जी हाँ और प्रणाली का शव बेटी सोमवार सुबह फंदे से लटकता हुआ मिला था। इस मामले में मिली खबर के अनुसार प्रणाली के बॉयफ्रेंड ने उसका नंबर व्हाटसएप पर ब्लॉक कर दिया था और इसी बात से नाराज़ होकर लड़की ने अपने बॉयफ्रेंड के घर पर फांसी लगा ली। पुलिस का कहना है, लड़की और उसका 27 साल का प्रेमी बीते छह सालों से एक-दूसरे को जानते थे। बीते रविवार की रात दोनों किसी की शादी में गए थे और इसके बाद लड़की ने इच्छा जताई कि वह अपने प्रेमी के साथ उसके घर पर रातभर रुकना चाहती है। ऐसे में प्रेमी उसकी मांग पर राजी नहीं हुआ और लड़की को घर जाने के लिए कहा।

इस मामले में यह बताया जा रहा है कि इसके बाद वह चली गई, लेकिन इसके तुरंत बाद लड़की ने अपने प्रेमी को कॉल करना शुरू कर दिया और फिर से कहने लगी उसे उसके घर आना है। पुलिस अधिकारी के मुताबिक, लड़की के प्रेमी ने उसे मना कर दिया और बाद में व्हाट्सऐप पर से उसका नंबर ब्लॉक कर दिया।

उसके बाद लड़की इस बात से नाराज़ अपने प्रेमी के घर पहुंच गई और अपने प्रेमी से व्हाट्सऐप पर उसका नंबर ब्लॉक करने को लेकर सवाल किया। यह सब होने के बाद लड़की अपने प्रेमी के घर पर रुक गई, लेकिन रात में अपने दुपट्टे का फंदा बना छत से लटक गई। वहीं जब सुबह उसका प्रेमी उठा तो वह उसे फंदे से लटकता पाकर हैरान रह गया। पुलिस का कहना है मौके से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है।

शादी का झांसा देकर 4 साल तक किया बलात्कार, अब युवक पर दर्ज हुई FIR

सेशन कोर्ट की महिला जज के बैंक अकाउंट से हैकर्स ने उड़ाए पौने तीन लाख रुपये

कानपुर में गौहत्या से हड़कंप, पुलिस ने लिया मांस का सैंपल... आरोपियों पर लगेगा NSA

रिलेटेड टॉपिक्स
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -