इंदौर : खाने पर बुलाने से हुआ विवाद,फांसी लगाकर बुलबुल ने दे दी जान
इंदौर : खाने पर बुलाने से हुआ विवाद,फांसी लगाकर बुलबुल ने दे दी जान
Share:

इंदौर। यहां एक महिला ने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। बताया गया है कि घटना वाली रविवार की रात पति पत्नी के बीच खाने की बुलाने वाली बात पर विवाद हुआ था और इसके बाद महिला ने फांसी पर लटकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली।

पुलिस के अनुसार मृतका के पति की बहन और माता-पिता ने दोनों पति पत्नी को खाने पर बुलाया था। लेकिन इस बात से जब मृतका ने इनकार किया तो पति ने उसके साथ विवाद किया। विवाद ने इतना तूल पकड़ा कि महिला मौत को गले लगाने से भी नहीं हिचकी। मामला स्कीम नंबर 71 में रहने वाले 22 साल की बुलबुल और उसके पति गौरव के साथ जुड़ा हुआ है। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पहले लव और फिर अरैंज मैरिज-

पुलिस ने प्रारंभिक जांच के बाद जानकारी दी है कि दोनों पति पत्नी काफी समझदार थे और कभी किसी बात पर दोनों का झगड़ा नहीं हुआ था। पुलिस यह जानकारी जुटाने में लगी हुई कि आत्म हत्या फांसी लगाकर की गई है या फिर अन्य कोई ऐसे कारण रहे है, जिससे उसकी जान चली गई। पुलिस के अनुसार बुलबुल और गौरव दोनों एक दूसरे से प्यार करते थे, बाद में इन दोनों ने लव मैरिज की  और फिर बाद में अरैंज मैरिज कर ली थी। मृतका उच्च शिक्षित थी जबकि उसका पति गौरव भी शेयर मार्केट के काम-काज से जुड़ा हुआ है।

नहीं जाना चाहती थी बुलबुल-

बताया गया है कि गौरव की बहन और माता-पिता द्वारा खाने पर बुलाने के बाद से ही बुलबुल ने अपने पति से वहां जाने से साफ इनकार कर दिया था, लेकिन इसके बाद भी गौरव उस पर जाने के लिये दबाब बनाता रहा। संभवतः कलह इसी कारण इतना बढ़ गया था कि बुलबुल ने मौत को गले लगा लिया।

चोंट के निशान मिले शव पर-

इधर दूसरी ओर महिला की आत्म हत्या वाले मामले में उस वक्त नया मोड़ आ गया, जब उसके शव पर चोंट के निशान मिले। बताया जाता है कि मृतका ने फांसी लगाने के पहले अपने हाथ की नस काटने का प्रयास भी किया था। पुलिस अब मामले की छानबीन में जुटी हुई है। 

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -