चमत्कार: मरने के बाद जिन्दा हुई महिला!
चमत्कार: मरने के बाद जिन्दा हुई महिला!
Share:

दुनियाभर से कई चौकाने वाले किस्से आते रहते हैं। अब हाल ही में भी एक चौकाने वाला किस्सा आया है। जी दरअसल यह किस्सा एक महिला का है जिसे अस्पताल में हार्ट अटैक आ गया। उसके बाद डॉक्टर्स ने उसे मृत बता दिया हालाँकि 45 मिनट बाद ही महिला फिर से जिंदा हो गई। मिली जानकारी के तहत यह मामला अमेरिका के मैरीलैंड का है। यहाँ एक अस्पताल में महिला गई थी, और उन्हें हार्ट अटैक आ गया। वहीं उसके बाद डॉक्टर्स ने उन्हें मृत घोषित कर दिया, हालाँकि 45 मिनट बाद जो हुआ वह देखकर डॉक्टर्स के होश उड़ गए। बताया जा रहा है वह अपनी बेटी का पता लेने के लिए अस्पताल में गईं थी।

जी दरअसल बेटी को बीते 39 घंटों से लेबर पेन हो रहा था, वहीं कैथी जब गोल्फ कोर्स में थी। ऐसे में उन्हें एक कॉल आया जिस पर बताया गया कि उनकी बेटी को लेबर पेन हो रहा है। यह सुनते ही वो ग्रेटर बेल्टीमोर मेडिकल सैंटर के लिए निकल पड़ी। जैसे ही वो वहां पहुंची उन्हें हार्ट अटैक आ गया, डॉक्टर्स ने तुरंत उन्हें सीपीआर दिया। उसके बाद डॉक्टर्स ने देखा तो उनकी नब्ज भी थम चुकी थी। केवल यही नहीं बल्कि रक्त का संचार और ऑक्सीजन उनके मस्तिष्क तक नहीं पहुंच रही थी। यह सब देखने के बाद डॉक्टर्स ने उन्हें चिकित्सकीय रूप से मृत घोषित कर दिया। वहीं दूसरी तरफ इसी दौरान उनकी बेटी को भी आपातकास सेक्शन में ले जाया गया। उसके बाद कैथी की भी डॉक्टर्स ने जांच की और वो ठीक होने लगी।

उनका कहना है, ‘ये जिंदगी का दूसरा चांस था। अब मैं रोज बेस्ट पर्सन बनने की ओर कदम बढ़ाने वाली हूं। मैं हर पल भगवान की आभारी हूं।’ कैथी जिस दौरान ठीक हो रही थीं, तो उनकी बेटी ने भी एक बेटी को जन्म दिया। उनका कहना है, ‘यह हमारा भाग्य था कि हमारी मां भी इसी अस्पताल में थीं। मेरी मां आज अलोरा (बच्ची का नाम) के कारण यहां जिंदा हैं। ये एक तरह से हमारा नन्हा मैजिक है।’ बताया जा रहा है फिलहाल तीनों ठीक हैं और डॉक्टर्स भी इसे चमत्कार बता रहे हैं।

साउथ सुपरस्टार थालापथी विजय ने अपने मां-बाप के खिलाफ दर्ज कराया केस, जानिए पूरा मामला

आज इन 3 राशि के लोगों को बरतनी होगी अधिक सावधानी

जानिए आज पेट्रोल-डीजल के दामों में हुआ क्या बदलाव?

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -