जिम में मिलने वाले व्यक्ति पर महिला ने लगाया रेप का आरोप
जिम में मिलने वाले व्यक्ति पर महिला ने लगाया रेप का आरोप
Share:

नई दिल्ली : दक्षिण दिल्ली स्थित लोकप्रिय जिम और स्पा के स्काॅटिश सीईओ को विवाह का झांसा देकर महिला का कथित यौन शोषण करने के आरोप में पकड़ा गया है। मिली जानकारी के अनुसार इस महिला ने कहा है कि यह आरोपी 40 वर्ष का है। महिला सोश्यल नेटवर्किंग के माध्यम से इस आरोपी से मिली थी। दरअसल महिला ने यह कहा कि यह उसे विवाह का झांसा देकर करीब 5 माह तक यौन शोषण करता रहा। जिसके बाद उसने उससे संबंध तोड़ लिए।

पुलिस द्वारा महिला की शिकायत पर आरोपी को पकड़ लिया गया। अब पुलिस इस आरोपी से पूछताछ कर रही है। महिला इस व्यक्ति पर कई तरह के आरोप लगा रही है। जिम में मिलने वाले इस व्यक्ति पर महिला ने कथिततौर पर रेप का आरोप भी लगाया। दिल्ली में इस तरह के मामले बढ़ने लगे हैं। कहीं कैब में बलात्कार हो रहे हैं तो कहीं एक साॅफ्टवेयर इंजीनियर लड़की का एक तरफा प्यार में अपहरण हो जाता है। 

अपहरण के बाद जब वह लड़की अपने घर जा रही होती है तो आॅटो चालक उसे गलत राह पर ले जाने का प्रयास करता है। दिल्ली में कई तरह के मामले सामने आए हैं। अब जिम में मिलने वाले व्यक्ति और महिला के आरोपों के इस एक अलग मामले में पुलिस कार्रवाई में जुटी है। 

रिलेटेड टॉपिक्स
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -