बैट से महिला ने की पति की पिटाई और फिर किया कुछ ऐसा कि सुनकर उड़ जाएंगे होश
बैट से महिला ने की पति की पिटाई और फिर किया कुछ ऐसा कि सुनकर उड़ जाएंगे होश
Share:

मुंबई: महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में अपराध के मामले दिन पर दिन बढ़ रहे हैं। ऐसे में जो मामला हाल ही में सामने आया है वह मुंबई का है। यहाँ पुलिस ने एक महिला को अपने शराबी पति की हत्या करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है एक महिला ने पति से तंग आकर उसे जान से मार दिया। मिली जानकारी के तहत महिला ने गुस्से में बैट से सिर पर वार किया और पति को मार डाला। वहीँ यह लोगों को आत्महत्या लगे, इसके लिए महिल ने पति को फांसी के फंदे से लटका दिया। करीब 1 हफ्ते तक महिल पुलिस को गुमराह करती रही और अंत में पुलिस द्वारा की गई पूछताछ के बाद सच सामने आ गया।

जी दरअसल यह मामला 12 जुलाई का है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि हत्या को आत्महत्या दिखाने के लिए, महिला ने उसके शव को बाथरूम की छत से लटका दिया। इस मामले में महिला का नाम राधिका बताया जा रहा है। महिल को शराबी पति दीपक सोनार (36) ने पीटा था। वहीँ उसके बाद जब महिल ने पति को रात में खाना दिया तो उसने प्लेट भी फेंक दी। उसके बाद महिला को गुस्सा आ गया और उसने घर में रखे बैट से पति को पीटना शुरू कर दिया।

पीटने के बाद महिल ने कपड़े के टुकड़े से गला घोंटकर पति की हत्या कर दी। इस मामले में पुलिस का कहना है महिला हत्या के बाद उसके शव को बाथरूम में ले गई और उसे सुसाइड़ का रूप देने के लिए वहां लटका दिया। जैसे ही इस घटना की जानकारी पुलिस को मिली वैसे ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। उसके बाद उसके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। बताया जा रहा है पुलिस अधिकारी ने मृतक के परिवार वालों की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है और महिला को गिरफ्तार कर लिया है।

सामने आया The Kapil Sharma Show का पहला प्रोमो, 'सुमोना' को छोड़कर पूरी टीम आई नज़र

ऐसी नकारात्मक मानसिकता संसद में कभी नहीं देखी: पीएम मोदी

दिशा ऐप ने कृष्णा जिले में शिकायत के बाद आठ किया दिल जीत लेने वाला काम

रिलेटेड टॉपिक्स
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -