मदद के बहाने की महिला से धोखाधड़ी, सत्रह दिन बाद ऐसे पकड़ा गया
मदद के बहाने की महिला से धोखाधड़ी, सत्रह दिन बाद ऐसे पकड़ा गया
Share:

मुंबई : मायानगरी में एक महिला ने करीब 17 दिन बाद उस शख्स को दबोच लिया जिसने मदद करने के बहाने ठगी की वारदात को अंजाम दिया था। पुलिस के अनुसार, इस चोर ने महिला के साथ 10 हजार रु की धोखाधड़ी को अंजाम दिया था। दरअसल, आरोपी ने महिला की मदद करने के बहाने कार्ड डिटेल मालूम कर लिया और अकाउंट से 10 हजार रु निकाल लिए थे। धोखाधड़ी की शिकार 35 साल की महिला ने उसे पकड़ने के लिए एक जाल बिछाया। 

देश की राजधानी में तेजी से बढ़ रही मादक द्रव्यों की तस्करी

मदद के बहाने किया धोखा 

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार रेहाना नाम की महिला ने पुलिस को बताया कि 18 दिसंबर को वह पाली हिल स्थित अपने ऑफिस जाने के लिए ट्रेन से उतरी थी। इसके बाद बांद्रा स्टेशन गई और पैसे निकालने की कोशिश की। लेकिन किसी कारण से पैसा निकल नहीं पा रहा था। उस वक्त पास ही खडे़ आरोपी ने मदद की पेशकश की। उसने मदद करने के बहाने कार्ड डिटेल मालूम कर लिया।

बिहार : हथियारों के बल पर साप्ताहिक ट्रेन में भीषण लूटपाट, गोलियां भी चली

सत्रह दिन बाद हाथ लगा

जानकारी के मुताबिक धोखे के बाद महिला रोज एटीएम के चक्कर लगाने लगी, उसने कई एटीएम के चक्कर लगाए। लेकिन उसे सफलता नहीं मिली। 17 दिन के बाद चार जनवरी को रात दस बजे करीब उसने आरोपी को एक एटीएम के बाहर देखा। जिसके बाद महिला ने किसी तरह आरोपी को पकड़ लिया और पुलिस के हाथों सौंप दिया। पुलिस जांच में पता चला है कि आरोपी पर सात मामले पहले से दर्ज हैं।

हेयर रिंग्स से दें अपने बालों स्टाइलिश लुक

अपार्टमेंट में चोरी की नियत से घुसा शख्स, 9वीं मंजिल से गिरा

महिलाओं में ये इच्छा बढ़ाता है माथे पर लगा सिन्दूर

रिलेटेड टॉपिक्स
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -