एक मुर्गे के लिए दो भतीजों ने ले ली चाचा की जान
एक मुर्गे के लिए दो भतीजों ने ले ली चाचा की जान
Share:

हाल ही में जो नया मामला सामने आया है वह झारखंड का है। इस मामले में एक मुर्गे की वजह से भतीजों ने चाचा को मौत दे दी है। जी दरअसल, इस मामले में गिरदा ओपी में दो भाई इंदर और प्रह्लाद सिंह ने एक मुर्गा पाल रखा था और उसे उनका चाचा पतिया सिंह (55) बिना पूछे मार दिया और खा गया। वहीं इसी बात का गुस्सा दोनों भतीजों ने चाचा की हत्या कर निकाला।

वहीं बीच में बचाने आई चाची भागवती देवी को भी दोनों ने गंभीर रूप से घायल कर दिया है। मिली खबर के अनुसार इस मामले में बात करते हुए पुलिस ने बताया कि, 'इंदर-प्रह्लाद ने घर में मुर्गा पाला था, जिसे गुरुवार को उसका चाचा पतिया बिना पूछे मारकर खा गया। इस बात को लेकर शुक्रवार शाम चाचा-भतीजों में झगड़ा हुआ। चाची ने बीच-बचाव कर दोनों भतीजों को शांत कराकर वापस भेज दिया। लेकिन रात लगभग आठ बजे दोनों भतीजे पतिया के घर पहुंचे और धारदार हथियार से कई वार कर उसे मार डाला।' इस मामले में आगे पुलिस ने यह भी कहा कि, 'पति को बचाने आई भागवती पर भी दोनों ने हमला कर दिया।

जिसमें वो भी घायल हो गई।' इस मामले में जैसे ही सूचना मिली वैसे ही घायल महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया, वहां से उसे सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया और घटना के बाद दोनों आरोपी फरार हो गए। वहीं पुलिस दोनों की तलाश में लगी हुई है और पुलिस का कहना है जल्द ही उन्हें हिरासत में लेकर कार्यवाही की जाएगी।

बीवी बार-बार करवा रही थी गर्भपात, पति को हुआ सास पर शक और फिर।।।

पत्नी की हत्या कर 4 महीने से फरार चल रहा था पति, हुआ गिरफ्तार

पीजी में लगी भयंकर आग, हुई तीन छात्राओं की मौत

रिलेटेड टॉपिक्स
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -