फेंगशुई की मदद से करें घर में मौजूद तनाव को खत्म
फेंगशुई की मदद से करें घर में मौजूद तनाव को खत्म
Share:

तनाव हर इंसान के जीवन में होता है, जब कोई इंसान किसी परेशानी का हल नहीं ढूंढ पाता तो वही परेशानी धीरे-धीरे तनाव का कारण बन जाती है। अगर इसका सही समय पर समाधान न किया जाए, तो यह एक बीमारी की तरह नासूर भी हो जाती है. अगर आप भी कुछ ऐसी ही परिस्थितियों से गुजर रहे हैं, तो यहां पर आज हम आपको अवसाद से बचने का तरीका बताने जा रहे है, जिसे अपनाकर आप भी इस बीमारी से छुटकारा पा सकते हैं। इसके लिए आपको कुछ छोटी-छोटी बातों का ध्यान रखना होगा. क्योंकि आपकी यही छोटी-छोटी गलती अवसाद को बढ़ाती है, साथ ही उसे पैदा भी कर सकती है. 

घर में कभी तालाब या सूखी नदी के चित्र नहीं लगाने चाहिए, इन्हें निष्क्रियता का प्रतीक माना जाता है। उजड़े हुए शहर या खंडहर या फिर वीरान से दिखने वाली तस्वीरें हमारे अंदर अवसाद का भाव पैदा कर सकती हैं। बच्चों की तस्वीरें जीवन का प्रतीक मानी जाती हैं। ऐसी तस्वीरों को घर की पूर्व और उत्तर दिशा की दीवारों पर लगाना चाहिए। 

फेंगशुई में कहा जाता है कि घोड़ा, कछुआ, हाथी, बाघ की छोटी प्रतिमा घर में रखने से संपन्नता आती है। फेंगशुई में वेल्थशिप काफी लोकप्रिय है, इसे घर या प्रतिष्ठानों में उपयोग में ला सकते हैं। यह ऐसा जहाज होता है, जो सोने के सिक्कों से लदा होता है और संपन्नता का संदेश देता है, लेकिन ध्यान रहे कि इस जहाज का मुंह दरवाजे की ओर नहीं होना चाहिए। फेंगशुई के अनुसार घर में पूर्वजों के चित्र हमेशा दक्षिण दिशा में लगाना चाहिए, पूर्वजों के चित्रों को मंदिर में नहीं रखना चाहिए। शयन कक्ष में कलात्मक वस्तुओं का प्रयोग करना चाहिए। 

वू लू का उपयोग लड़की को हमेशा स्वस्थ और सुरक्षित रखता है

आपके द्वारा किया गया यह काम दिलाता है मान-सम्मान

अगर बढ़ रहा है गृह क्लेश तो घर ले आये ये चीज़

तो जीवन में कभी नहीं होगा धन का अभाव

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -