PM मोदी के साथ CM शिवराज ने तोड़ा रमन सिंह का भी रिकॉर्ड, बने सबसे लंबे कार्यकाल वाले 'मुख्यमंत्री'
PM मोदी के साथ CM शिवराज ने तोड़ा रमन सिंह का भी रिकॉर्ड, बने सबसे लंबे कार्यकाल वाले 'मुख्यमंत्री'
Share:

भोपाल: MP के सीएम शिवराज सिंह चौहान ने छत्तीसगढ़ के सीएम रमन सिंह का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। बीजेपी के मुख्यमंत्रियों में अब सबसे लंबा कार्यकाल शिवराज के नाम हो गया है। वर्तमान मुख्यमंत्रियों में शिवराज भारत में सबसे लंबे वक़्त तक मुख्यमंत्री रहने में चौथे नंबर पर है।

आपको बता दें कि रमन सिंह 15 वर्ष 10 दिनों तक छत्तीसगढ़ के सीएम रहे। सीएम शिवराज सिंह चौहान ने 17 मार्च को उन्हें पीछे छोड़ दिया है। उन्होंने 15 वर्ष 11 दिन पूरे कर लिए। पीएम मोदी भी 13 वर्षों तक मुख्यमंत्री रहे हैं। शिवराज सिंह चौहान 4 बार सीएम बनने वाले एकमात्र नेता भी हैं। वर्तमान मुख्यमंत्रियों में सीएम शिवराज सिंह चौहान का नाम भारत में सबसे लंबे वक़्त तक मुख्यमंत्री रहने में चौथे नंबर पर आता है। उनसे पहले ओडिशा के नवीन पटनायक, बिहार के नीतीश कुमार, नागालैंड के एन रियो का नाम आता है। 

वही बीजेपी ने शिवराज सिंह चौहान को 2005 में प्रदेश अध्यक्ष बनाया। इस बीच 29 नवंबर 2005 को प्रथम बार एमपी के सीएम बने। इससे पहले शिवराज सिंह चौहान 5 बार सांसद रहे। शिवराज सिंह चौहान प्रथम बार अटल बिहारी वाजपेयी के विदिशा सीट छोड़ने पर 10वीं लोकसभा के लिए 1991 में सांसद चुने गए। 1996 में 11 लोकसभा में फिर से सांसद चुने गए। 1998 में 12वीं लोकसभा के लिए तीसरी बार, 1999 में 13वीं लोकसभा के लिए चौथी बार तथा 15वीं लोकसभा के लिए विदिशा से ही 5वीं बार सांसद चुने गए गए। शिवराज के पहले अर्जुन सिंह तथा श्यामाचरण शुक्ल 3-3 बार सीएम रह चुके हैं। 

युवाओं से परीक्षा शुल्‍क वसूलकर 'व्यापमं' बना करोड़पति, कांग्रेस का सवाल- 'फिल्म देखने के लिए टैक्स फ्री...'

असम में 1 करोड़ मुसलमान, अब वे अल्पसंख्यक नहीं रहे.. अपनी जिम्मेदारी समझें - सीएम हिमंता बिस्वा सरमा

CM भगवंत मान ने अपने दफ्तर से हटाई 'शेरे पंजाब' महाराजा रणजीत सिंह की तस्वीर, सरकार बनते ही विवादों में AAP

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -