मनाली में पारा पहुंचा शून्य से नीचे, तो गुलमर्ग में माइनस 5
मनाली में पारा पहुंचा शून्य से नीचे, तो गुलमर्ग में माइनस 5
Share:

शिमला। इन दिनों उत्तरभारत और पहाड़ी क्षेत्रों में तापमान बेहद कम हो गया है। दरअसल जम्मू कश्मीर के साथ मनाली और, इसके आसपास के क्षेत्र में लगभग एक सप्ताह पूर्व बर्फबारी हुई थी। बर्फ गिरने के चलते यहां वातावरण में सर्दी का अनुभव हो रहा है। हालात ये हैं कि, तापमान शून्य से नीचे पहुंच गया है। इस मामले में मौसम विभाग ने जानकारी देते हुए कहा है कि, राज्य के ऊॅंचाई वाले क्षेत्रों में तापमान काफी कम हो गया हैं हालात ये हैं कि, जम्मू कश्मीर के गुलमर्ग में हर ओर सफेद बर्फ की चादर बिछी नज़र आ रही है और तापमान माइनस 5 डिग्री तक पहुंच गया है।

दूसरी ओर हिमाचल प्रदेश के मनाली में लोगों को सर्दी का अनुभव हो रहा है। यहां पर बड़े पैमाने पर पर्यटक सर्द मौसम का आनन्द लेने में जुट गए हैं। मौसम विभाग ने इस मामले में कहा है कि, हिमाचल प्रदेश में 24 नवंबर को बर्फबारी की संभावना है। ऐसे में यहां ठंड और बढ़ सकती है।

लाहौल और स्पीति जिले का मुख्यालय केलोंग में पारा शून्य से 7.7 डिग्री सेल्सियस से नीचे पहुंच गया है। किन्नौर से जिले के कल्पा में तापमान शून्य से 2 डिग्री नीचे हो गया, मनाली में तापमान शून्य से 4 डिग्री नीचे पहुंच गया। माना जा रहा है कि ऊंचे क्षेत्रों में बर्फबारी हो सकती है। कुछ क्षेत्रों में बारिश की संभावनाऐं भी हैं।

कोहरे में ड्राइविंग के दौरान अपनाएं यह तरीके

रांची को मिली चेतावनी

राजस्थान पहुंची ठण्ड की लहर

कोल्ड ड्रिंक पीने से हो सकता है इन बीमारियों के होने का खतरा

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -