कोहरे ने किया ट्रेनों का यातायात जाम
कोहरे ने किया ट्रेनों का यातायात जाम
Share:

नईदिल्ली। इन दिनों देशभर में ठिठुरन का असर नज़र आ रहा है। सुबह के समय वातावरण में कोहरा छाने से जहां तापमान में गिरावट दर्ज की जाती है तो, दूसरी ओर वाहन चालकों को वाहन चलाने में मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली में भी इन दिनों ठंड से लोगों को ठिठुरन का अनुभव हो रहा है। दिल्ली, में सुबह के समय कोहरे का असर अधिक रहता है। ऐसे में, उत्तर भारत की ओर से आने वाली यात्री ट्रेनें अपने निर्धारित समय से देरी से चल रही हैं।

इन ट्रेनों के समय में बदलाव कर दिया गया है। पूर्वोत्तर रेलवे के अधिकारी द्वारा,जानकारी दी गई है कि करीब 19 ट्रेनें निर्धारत समय से देरी से चल रही है। दूसरी ओर, करीब 17 ट्रेन्स को रद्द कर दिया गया है। वातावरण में तापमान सामान्स से काफी कम दर्ज किया गया। रविवार का दिन दिल्ली के लोगों के लिए, बेहद सर्दभरा रहा। इस दौरान न्यूनतम तापमान करीब 6.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

हालांकि, शनिवार को न्यूनतम तापमान 10.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सर्द मौसम के कारण वातावरण में कोहरे से विजीबलिटी प्रभावित हुई, ऐसे में कई फ्लाईट्स के समय में परिवर्तन करना पड़ गया। कई विमान सेवाऐं अपने तय समय से देरी से प्रारंभ हुईं। मौसम विभाग का मानना है कि फिलहाल दिल्ली के लोगों को ठंड से निजात मिलती नज़र नहीं आ रही है।

बहुत जल्द आ सकते है गाड़ी चलाने के नए नियम

ठण्ड से बचने के ऐसे उपाए जिसे देखकर आपकी हंसी नहीं रुकेगी

उत्तर भारत में ठिठुरन बढ़ने का आसार

 

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -