सर्दियों में सेहत के लिए वरदान है शलजम, जानिए फायदे
सर्दियों में सेहत के लिए वरदान है शलजम, जानिए फायदे
Share:

शलजम (Benefits Of Shalgam) खाना सेहत के लिए फायदेमंद होता है। जी दरअसल शलजम को औषधीय गुणों का खजाना माना जाता है। आपको बता दें कि शलजम एक ऐसा कंद, (सब्जी) है जिसका सेवन शरीर में कई पोषक तत्वों की कमी को दूर करने के लिए किया जाता है। इसी के साथ शलजम (Turnip Benefits) में विटामिन सी, विटामिन के, बीटा कैरोटिन और पोटैशियम जैसे गुण पाए जाते हैं, जो शरीर को कई स्वास्थ्य समस्याओं से बचाने में मदद कर सकते हैं। वैसे शलजम सब्जी सर्दियों में उपलब्ध होती है और यह बेहतरीन होती है। अब आज हम आपको बताने जा रहे हैं शलजम खाने के फायदे।

इम्यूनिटी- शलजम इम्यूनिटी को मजबूत बनाने में मदद कर सकता है। जी दरअसल शलजम में पाए जाने वाले विटामिन, मिनरल्स और एंटीऑक्सीडेंट इम्यूनिटी को मजबूत बनाने का काम कर सकते हैं। 

डायबिटीज- डायबिटीज के मरीजों के लिए शलजम का सेवन करना सबसे अधिक फायदेमंद है। आपको बता दें कि शलजम में चीनी की मात्रा कम पाई जाती है, और यह शुगर को कंट्रोल करने में मदद कर सकता है। 

खाँसी करे दूर शलगम- सर्दी के मौसम में बच्चे से लेकर बड़े-बूढ़े सबको सर्दी-खांसी की शिकायत होने लगती है। हालाँकि इस मौसम में शलजम को काटकर, भूनकर, नमक डालकर सेवन करने से खाँसी में लाभ होता है।

पाचन करे दुरूस्त- फाइबर से भरपूर शलजम का सेवन करने से पाचन तंत्र मजबूत होता है। जी हाँ और इससे पेट दर्द, एसिडिटी, अपच व पेट से जुड़ी अन्य समस्याओं से बचाव रहता है। इसी के साथ आंतों को भी मजबूती मिलती है। 

शलजम के पत्तों के सेवन का तरीका- शलजम के पत्ते स्वाद में थोड़े कड़वे होते हैं हालाँकि आप इसका साग बना सकते हैं। आप इसकी चटनी बनाकर खा सकते हैं। इसके अलावा सूप, सलाद में भी शलगम के पत्तों को डाला जा सकता है। आप चाहे तो आटा में इसके पत्तों के साथ परांठे बना सकते हैं। 

WWE के इतिहास में पहली बार हुआ उलटफेर, Roman Reigns को मिली हार

प्रियंका के माँ बनते ही ख़ुशी से झूमीं कजिन, कहा- 'वो अपनी बेटी की सुपर मॉम'

पी वी सिंधु ने किया शानदार प्रदर्शन, फाइनल में बनाया स्थान

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -