इन फलों को खाने से कभी नहीं आएगा हार्ट अटैक
इन फलों को खाने से कभी नहीं आएगा हार्ट अटैक
Share:

सर्दी का मौसम है और इस मौसम में कुछ फल ऐसे में भी होते हैं जिनका सेवन करने की सलाह दी जाती है। अब आज हम आपको एक ऐसे फल के बारे में बताने जा रहे हैं जिसे खाने से हार्ट अटैक नहीं आता और इसका खतरा बहुत हद तक कम हो जाता है। तो आज हम आपको बताने जा रहे हैं उस फल के बारे में। सर्दियों में फलों को खाने से हेल्थ के साथ-साथ शरीर में जरूरी पोषक तत्व भी बने रहते हैं। ऐसे में सर्दियों में सबसे बड़ा सवाल यह रहता है कि कौन से फल खाएं और कौन से फल सर्दियों के मौसम में हमारे लिए फायदेमंद साबित हो सकते हैं। अब आज हम आपको कुछ ऐसे फल बताएंगे जिन्‍हें आपको नियमित खाना है, जिससे शरीर में ताकत बनी रहे और सर्दी से भी बचाव हो सके। 

सेब- सेब किसी भी मौसम के लिए सबसे अच्छा फल माना जाता है। यह दिल को मजबूत करता है और भूलने की बीमारी को भी भगाता है। इसी के साथ ही हार्ट अटैक से भी बचाता है। कहा जाता है सर्दियों में रोजाना एक सेब का रस हेल्थ के लिए फायदेमंद होता है।


स्वीट पोटैटो- अगर आपको आलू खाना पसंद नहीं तो स्वीट पोटैटो अर्थात शकरकंद खाएं। जी हाँ क्योंकि इसके सेवन से शरीर में विटामिन ए और सी के स्तर बढ़ता है। इसी के साथ ये शरीर को गर्म रखते हैं। इस वजह से सर्दियों में जड़ों वाली चीजें खाना बेहत फायदेमंद होता है।

संतरा- इसमें विटामिन सी बहुत होता है। इसके सेवन से सर्दी-जुखाम जैसी समस्याएं नहीं होती और रोग प्रतिरोधक क्षमता भी बढ़ जाती है। अगर हर दिन एक संतरा खाया जाए तो आपको घर में एंटीबायॉटिक दवाएं रखने की जरुरत नहीं पड़ेगी।

केला- केले में अच्‍छी मात्रा में फाइबर, विटामिन सी और पोटैशियम पाया जाता है जो कि ब्‍लड प्रेशर को ठीक बनाए रखने में मदद करता है। इसी के साथ यह सर्दी में दिल की बीमारी को दूर भगाता है।

अंगूर- अंगूर विटामिन, मिनरल्स, काबरेहाइड्रेट, ग्लूकोज जैसे पौष्टिक तत्वों और पोली-फिनॉल, एंटीऑक्सीडेंट, एंटी बैक्टीरियल, फाइटोन्यूट्रिएंट्स गुणों से भरपूर होता है। जी दरअसल कोलेस्ट्रॉल कम करने में सक्षम अंगूर के सेवन से हृदय रोग का खतरा कम रहता है। यह रक्त विकारों को दूर कर क्लींजर का काम करते हैं। 

ओडिशा में 7,071 नए COVID-19 मामले सामने आए

तमिलनाडु के सीएम एमके स्टालिन को मिली COVID-19 वैक्सीन की बूस्टर खुराक

आपको मौत दे सकता है ज्यादा पानी पीना, जानिए ओवरहाइड्रेशन के लक्षण

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -