विंटर डाइट में शामिल करें Chestnut, फायदे जानकार चौंक जाएंगे आप
विंटर डाइट में शामिल करें Chestnut, फायदे जानकार चौंक जाएंगे आप
Share:

सर्दियों में सूखे मेवों का सेवन कई लोगों को पसंद होता है। जी हाँ और इसी मौसम में रोस्टेड चेस्टनट का सेवन भी किया जा सकता है। यह बहुत ही हेल्दी और स्वादिष्ट होते हैं। जी हाँ और सर्दियों में आप इनका सेवन स्नैक्स के रूप में कर सकते हैं। केवल यही नहीं बल्कि इनका सेवन करने से आपको भरा हुआ महसूस होता है। आपको बता दें कि सर्दियों में हेल्दी खाना चाहते हैं तो चेस्टनट का सेवन एक बेहतरीन विकल्प है। आज हम आपको बताते हैं इसके फायदे।

ब्लड शुगर- चेस्टनट में गैलिक और एलाडिक एसिड गुण होते हैं। यह ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने में मदद करता है। इसी के साथ इसमें फाइबर भी अधिक मात्रा में होता है। यह ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने से रोकता है।

सूजन को कम करता है- चेस्टनट में एंटी इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं। जी दरअसल इसमें विटामिन सी, गैलिक एसिड, एंटी ऑक्सीडेंट्स गुण और पॉलीफेनोल्स होते हैं। यह फ्री रेडिकल्स के नुकसान से बचाने का काम करते हैं। इसी के साथ यह सूजन को कम करने में मदद करते हैं।

कैंसर के खतरे को कम करता है क्रैनबेरी, जानिए इसके बेहतरीन फायदे

पाचन के लिए फायदेमंद- चेस्टनट में फाइबर भरपूर मात्रा में होता है। जी हाँ और इसका सेवन पाचन तंत्र को स्वस्थ रखने में मदद करता है। जी दरअसल इसमें मौजूद फाइबर प्री बायोटिक के रूप में काम करता है और इसमें अच्छे बैक्टीरिया होते हैं। इसी के साथ यह पाचन से जुड़ी समस्या को दूर करने में मदद करते हैं।

हृदय को स्वस्थ रखता है- चेस्टनट में गैलिक एसिड और एलाजिक एसिड जैसे गुण होते हैं। जी दरअसल इसमें पॉलीफेनोल्स होते हैं और इसमें भरपूर मात्रा में पोटैशियम होता है। केवल यही नहीं बल्कि इसका सेवन पाचन तंत्र को स्वस्थ रखने में मदद करता है। यह ब्लड प्रेशर लेवल को कंट्रोल करने में मदद करता है और ये हृदय को स्वस्थ रखने में मदद करता है।

इम्युनिटी को बढ़ाने के लिए- चेस्टनट का सेवन शरीर की कई बीमारियों से बचाने का काम करता है। जी दरअसल इसमें विटामिन सी होता है। इसमें आयरन होता है और इसका सेवन करने से इम्यून सिस्टम को मजूबत बनाने में मदद मिलती है।

आप भी पीते हैं एनर्जी ड्रिंक तो हो जाएं सावधान

सर्दी में वरदान है तिल, खाने से सेहत को मिलेंगे 5 जबरदस्त फायदे

सेहत के लिए बेहतरीन है कड़ी पत्ता, खाने से मिलते हैं ये लाभ

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -