'2024 में BJP को सत्ता से उखाड़ देंगे', इस नेता ने दिया बड़ा बयान
'2024 में BJP को सत्ता से उखाड़ देंगे', इस नेता ने दिया बड़ा बयान
Share:

पटना: बिहार में भाजपा को सत्ता से बाहर करने के पश्चात् नीतीश कुमार की पार्टी जनता दल यूनाइटेड एवं लालू प्रसाद यादव की पार्टी राष्ट्रीय जनता दल ने 2024 लोकसभा चुनाव की तैयारी आरम्भ कर दी है। जनता दल यूनाइटेड के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह ने लालू प्रसाद यादव से मुलाकात के बाद इसका इशारा दिया है।

बृहस्पतिवार को ललन सिंह लालू प्रसाद यादव से मिलने पहुंचे। इस मुलाकात के बाद पत्रकारों से चर्चा करते हुए ललन सिंह ने कहा कि वे मिलकर 2024 में भाजपा को सत्ता से उखाड़ फेकेंगे। जनता दल यूनाइटेड के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह ने कहा कि भाजपा को 2024 में उखाड़ फेंकने के लिए वह लालू प्रसाद का आशीर्वाद लेने आए थे। उन्होंने कहा कि टारगेट केवल इतना है कि 40 सीटों पर भाजपा को हराना है। 2024 में भाजपा की 40 सीटें घटानी हैं। हम सुनिश्चित करेंगे कि बिहार के साथ-साथ बंगाल, झारखंड में भी भाजपा की हार हो।

क्या लालू के साथ बिहार के मंत्री मंडल पर भी बात हुई? इसपर ललन सिंह ने कहा कि नहीं कैबिनेट पर बात नहीं हुई। उन्होंने कहा कि किसको क्या मंत्रालय मिलना है इसपर फैसला बिहार में उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव के साथ होगा। बता दें कि बिहार की नई सरकार ने बुधवार को राजभवन में शपथ ली थी। जिसमें तेजस्वी यादव दोबारा बिहार के उपमुख्यमंत्री बने हैं। वहीं नीतीश कुमार ने 8वीं बार बिहार के मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ली है। राष्ट्रीय जनता दल सहित इस महागठबंधन में सात पार्टियां समिल्लित हैं। कैबिनेट विस्तार पर 15 अगस्त के बाद फैसला हो सकता है। वहीं नीतीश कुमार 24 अगस्त को विधानसभा में बहुमत साबित करेंगे।

'अहसान तले दबा हुआ कौन...', नीतीश पर मोदी ने बोला जमकर हमला

लाल सिंह चड्ढा के पहले दिन ही फ्लॉप होने पर खुश भाजपा सांसद, कहा- 'राष्ट्रभक्तों ने दिखाया झूठ-फरेब नहीं चलेगा'

'फंड ना देकर रोक रहे राज्य का विकास', केंद्र सरकार पर CM केसीआर ने बोला हमला

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -