2022 में इन राशियों पर होगी शनि की पैनी नजर! तो इन राशि के लोगों को मिलेगी प्रकोप से मुक्ति
2022 में इन राशियों पर होगी शनि की पैनी नजर! तो इन राशि के लोगों को मिलेगी प्रकोप से मुक्ति
Share:

वर्ष 2022 के आगमन में अब सिर्फ कुछ ही दिन शेष हैं। 2021 अपनी अच्छी एवं बुरी यादों को लेकर अलविदा बोलने को तैयार है। आपको बता दें कि 29 अप्रैल वर्ष 2022 में शनि ग्रह कुंभ राशि में गोचर करेंगे। इन दिनों शनि मकर साथ में हैं। वर्तमान में शनि ग्रह के मकर राशि में रहने की वजह से वर्ष 2021 में धनु, मकर तथा कुंभ इन तीन राशियों पर वर्ष 2021 में शनि की साढ़ेसाती चल रही है। वहीं मिथुन तथा तुला पर ढैय्या चल रही है। जबकि अगले वर्ष 8 राशियों पर शनि देव की नजर होने वाली है। शनि भिन्न-भिन्न तरीकों से राशियों पर अपनी टेढ़ी दृष्टि डालते हैं। जहां 2022 में कुछ राशियों को शनि के प्रकोप से छुटकारा प्राप्त होगा तो वहीं कुछ राशियों के लिए आने वाला वर्ष मुश्किलों तथा समस्याओं से भरा हो सकता है।

जानिए शनि की दिशा कैसी होगी:-
1- 2022 में शनि मिथुन, ।कर्क, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर,कुंभ तथा मीन राशि के लोगों पर अपनी नजर जमा सकते हैं, जबकि मेष, वृषभ,सिंह तथा कन्या राशि के लोगों को शनि के प्रकोप से छुटकारा प्राप्त हो सकता है।
2- ज्योतिष के मुताबिक, 2022 में मीन राशि पर साढ़ेसाती प्रारंभ होगा। इसके साथ कर्क एवं वृश्‍चिक राशि पर शनि की ढैया प्रारंभ हो सकती है। इसके साथ-साथ तुला एवं मिथुन वालों को शनि की ढैया से छुटकारा प्राप्त हो सकता है।
३- शनि ग्रह अगले साल 29 अप्रैल 2022 को मकर राशि को छोड़कर कुंभ राशि में प्रवेश करेंगे। जिसके पश्चात् धनुराशि को साढ़ेसाती से राहत प्राप्त होगी, किन्तु इसके साथ ही जुलाई एक बार फिर से मकर राशि में प्रवेश करेंगे, जिसके चलते मिथुन राशि वालों को ढैया से छुटकारा प्राप्त होने वाला है।
4- कुंभ राशि वालों को इस वर्ष भी शनि के प्रकोप से मुक्ति नहीं प्राप्त होगी। इस राशि पर 2020 से शनि की साढ़ेसाती चली थी जो 2027 तक रह सकती है।
5- जब शनि कुंभ राशि में प्रवेश करेंगे तो 2022 में मीन, कुंभ तथा मकर को साढ़े साती रहेगी जबकि कर्क एवं वृश्चिक राशि पर शनि की ढैय्या लगेगी।
6- मार्च 2025 को शनि मीन राशि में गोचर करने वाले, इस के चलते कुंभ, मेष तथा मीन राशि वालों पर शनि ढैय्या रहेगी। मकर राशि वाले शनि ढैय्या से छुटकारा पा जाएंगे।
8- कहा जाता हैं कि शनि की साढ़ेसाती के प्रथम चरण में शनि लोगों की आर्थिक स्थिति पर, दूसरे चरण में पारिवारिक जीवन तथा तीसरे चरण में स्वास्थ्य पर सबसे अधिक प्रभाव डालता है। ऐसे में जिन पर शनि का प्रकोप है उनको शनि देव की खास पूजा करना चाहिए, इससे जिंदगी में बहुत लाभ प्राप्त होता है।

इन प्रभावी मंत्रों का जाप कर मां लक्ष्मी को करे प्रसन्न

पाकिस्तानी पुलिस ने चार लोगों को हिरासत में लिया

इन राशियों के लिए नए अवसर लेकर आएगा 'नव वर्ष 2022', चमक उठेगी किस्मत

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -