क्या रतन टाटा को मिलेगा 'भारत रत्न' ? दिल्ली हाई कोर्ट में पहुंचा मामला
क्या रतन टाटा को मिलेगा 'भारत रत्न' ? दिल्ली हाई कोर्ट में पहुंचा मामला
Share:

नई दिल्ली: देश के जाने-माने उद्योगपति रतन टाटा को भारत का सर्वोच्च नागरिक सम्मान 'भारत रत्न' देने की मांग अब तेज हो चली है। यह मामला अब दिल्ली उच्च न्यायालय में जा पहुंचा है। इस मामले में एक याचिका दाखिल की गई है जिस पर गुरुवार को सुनवाई होने वाली है। बता दें कि अब तक देश में विभिन्न क्षेत्रों के सम्मानित 48 लोगों को भारत रत्न से सम्मानित किया जा चुका है। 

भारत रत्न से सम्मानित होने वालों में पूर्व राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी, गायक भूपेन हजारिका और दिवंगत गायिका लता मंगेशकर का नाम भी शामिल हैं। सबसे पहले यह सम्मान पूर्व राष्ट्रपति और शिक्षाविद डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन को 1954 में प्रदान किया गया था। अब लोगों का कहना है कि देश में उद्योग के क्षेत्र में बड़ा योगदान देने वाले रतन टाटा को भी इस पुरस्कार से सम्मानित किया जाना चाहिए। सोशल मीडिया पर भी इसकी मांग तेज हो चली है। 

मोटिवेशनल स्पीकर विवेक विंद्रा ने इस मांग की शुरुआत की थी। इसके बाद ट्विटर पर लोग इस मांग को लेकर प्रतिक्रिया देने लगे। हालांकि एक बार रतन टाटा ने यह भी कहा था कि इससे उनका कोई लेना-देना नहीं है और वह किसी भी पुरस्कार की इच्छा नहीं रखते हैं। बता दें कि इससे पहले सिर्फ एक उद्योगपति को ही भारत रत्न दिया गया है और वह हैं JRD टाटा। उन्हें 1992 में भारत रत्न दिया गया था। वह 53 वर्षों तक टाटा सन्स के चेयरमैन रहे थे। 

NEP के तहत केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, अब पहली कक्षा में दाखिले के लिए यह होगी न्यूनतम उम्र

'प्रमोशन में आरक्षण रोका, तो कर्मचारी कर सकते हैं बवाल..', सुप्रीम कोर्ट में केंद्र का हलफनामा

सफर करना आज रात से हो जाएगा महंगा, NHAI ने कर दिया बड़ा ऐलान

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -