'कांग्रेस के साथ तो नहीं जाएंगे..', 2024 चुनाव से पहले अकाली दल ने दिए NDA में वापसी के संकेत, JDS भी नरम
'कांग्रेस के साथ तो नहीं जाएंगे..', 2024 चुनाव से पहले अकाली दल ने दिए NDA में वापसी के संकेत, JDS भी नरम
Share:

अमृतसर: कभी काफ़ी समय तक पंजाब की सत्ता पर काबिज रही शिरोमणि अकाली दल (SAD) अगले साल 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव से पहले भाजपा की अगुवाई वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) में पुनः वापसी कर सकती है। ऑपरेशन ब्लू स्टार की बरसी पर SAD नेता ने भाजपा के साथ जाने का इशारा किया हैं। 2024 के लोकसभा चुनावों को लेकर SAD के महेशिंदर सिंह ग्रेवाल ने कहा कि वे कांग्रेस के साथ तो बिलकुल नहीं जाएंगे। 

उन्होंने कहा कि, 'ऑपरेशन ब्लू स्टार के कारण हम कांग्रेस के साथ नहीं जा सकते। यदि भाजपा इस नतीजे पर पहुंचती है कि साथियों को उचित सम्मान दिया जाना चाहिए, तो पॉलिटिक्स में कुछ भी असंभव नहीं है।' बता दें कि, SAD वापस लिए जा चुके 3 कृषि कानूनों के मुद्दे पर 2020 में NDA से बाहर हो गई थी। SAD 1997 से लगातार भाजपा के साथ थी। मगर, किसान आंदोलन के दौरान SAD ने भाजपा का पुरजोर विरोध किया था। हालांकि अब पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल के देहांत के बाद से SAD और भाजपा के बीच नजदीकियां बढ़ती दिख रहीं हैं। 

दरअसल, प्रकाश सिंह बादल को श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए खुद पीएम नरेंद्र मोदी से लेकर गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा तक पंजाब गए थे। इस दौरान पीएम मोदी ने प्रकाश सिंह बादल के देहांत के बाद एक भावुक लेख भी लिखा था। उन्होंने कहा था कि बादल के निधन के साथ, उन्होंने एक पिता तुल्य व्यक्ति को खो दिया है, जिसने दशकों तक उन्हें रास्ता दिखाया था। इस बीच कर्नाटक चुनाव में तीसरी सबसे बड़ी पार्टी बनी जनता दल (सेक्युलर) या JDS ने भी भाजपा के साथ आने को लेकर पॉजिटिव रुख दिखाया है। लोकसभा चुनाव 2024 से पहले 'विपक्षी एकता' की कवायद के बीच, JDS प्रमुख और पूर्व पीएम एचडी देवेगौड़ा ने कहा कि उन्हें अभी किसी भी गठबंधन को लेकर निर्णय लेना है। मगर, ओडिशा ट्रेन हादसे को लेकर जहां कम से कम एक दर्जन पार्टियां रेल मंत्री का इस्तीफा मांग रही हैं, तो वहीं JDS ने इससे साफ़ इनकार कर दिया है। 

देवेगौड़ा ने कहा है कि, 'रेल मंत्री ने हुए नुकसान की भरपाई के लिए तमाम जरूरी कदम उठाए हैं। वह अथक परिश्रम कर रहे हैं। जांच पूरी होने दीजिए। मंत्री अपना पूरा प्रयास कर रहे हैं और इस स्तर पर उनका इस्तीफा मांगना बुद्धिमानी नहीं है।' देवेगौड़ा के इस बयान को भाजपा के प्रति सकारात्मक संकेत के तौर पर देखा जा रहा है। 

'अंधों में काना राजा' हैं नितीश कुमार, बात ऐसी करते हैं जैसे बिहार को अमेरिका बना दिया हो - PK का बड़ा हमला

'पाकिस्तान के लिए मोदी से बड़ा दुश्मन है इमरान खान..', PAK रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ का बड़ा बयान

'गाय क्यों नहीं काट सकते..', सिद्धारमैया सरकार में मंत्री वेंकटेश के बयान के विरोध में गायों को लेकर सड़कों पर उतरी भाजपा

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -