तेजस्वी के खिलाफ जाकर कांग्रेस नेताओं को मंत्री बनाएंगे नितीश कुमार ?
तेजस्वी के खिलाफ जाकर कांग्रेस नेताओं को मंत्री बनाएंगे नितीश कुमार ?
Share:

पटना: बिहार में कैबिनेट विस्तार को लेकर एक बार फिर से सियासी घमासान मचने लगा है। बिहार कांग्रेस इकाई के प्रमुख अखिलेश प्रसाद सिंह ने शिवहर में बड़ा बयान दिया है। उन्होने कहा कि कैबिनेट में उनकी पार्टी के लिए 4 जगह बनता है। इस पर मुख्यमंत्री (नितीश कुमार) से बातचीत हो चुकी है। सीएम नीतीश कुमार ने सहमति भी दे दी है। कांग्रेस कोटे से और मंत्री बनाये जाएंगे। अब जिसको जो लगे वह बोल सकता है, इससे उनका कोई वास्ता नहीं है। 

दरअसल, डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव के मंत्रिमंडल का विस्तार नहीं किए जाने के बयान पर कांग्रेस अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद सिंह ने कहा कि कैबिनेट विस्तार करना मुख्यमंत्री का विशेषाधिकार है। इस मुद्दे को लेकर वे खुद मुख्यमंत्री नितीश कुमार के साथ मुलाकात कर चुके हैं। सीएम नितीश ने मधुबनी की सभा में कह चुके है कि कांग्रेस के कोटे से भी मंत्री बनेंगे। उन्होंने आगे कहा कि अब कौन क्या बोलता है, क्यों बोलता है, वो मैं नहीं जानता।

अखिलेश सिंह ने साफ शब्दों में कहा कि डिप्टी सीएम का कैबिनेट नहीं होता, बल्कि सीएम का होता है। सीएम जिसे चाहे अपने कैबिनेट में रख सकते हैं और हटा भी सकते हैं। उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी के 19 विधायक और चार MLC हैं। दूसरों के दो से चार MLA हैं। उनकी पार्टी के लिए कैबिनेट में 4 के लिए जगह बनती है। इसके लिए सीएम से सहमति भी मिल चुकी है। अब ऐसे में देखना ये होगा कि, क्या सीएम नितीश कुमार, तेजस्वी के खिलाफ जाकर कांग्रेस नेताओं को मंत्री बनाएंगे ?

‘अब पार्टी में नहीं रहा मेरा महत्व..', भाजपा से क्यों नाराज़ हैं राजीव प्रताप रूडी ?

''शांति की असली ताकत थे मुशर्रफ..', कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने की पाकिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति की तारीफ

जम्मू कश्मीर के डोडा में भी जोशीमठ जैसी स्थिति, लोग बोले- हम बर्बाद हो गए, अब कहां जाएं ?

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -