आज गिरफ्तार होंगे डोनाल्ड ट्रम्प ? पोर्न स्टार स्टॉर्मी डेनियल्स से जुड़ा है मामला
आज गिरफ्तार होंगे डोनाल्ड ट्रम्प ? पोर्न स्टार स्टॉर्मी डेनियल्स से जुड़ा है मामला
Share:

वाशिंगटन: अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प पर गिरफ्तारी का खतरा मंडरा रहा है। उन्होंने खुद दावा किया है कि उन्हें 2016 में पोर्न स्टार स्टॉर्मी डेनियल्स को 130,000 डॉलर के भुगतान की जांच के आरोप में मंगलवार (21 मार्च) को अरेस्ट कर लिया जाएगा। बता दें कि, ट्रम्प वह आपराधिक आरोपों का सामना करने वाले पहले अमेरिकी राष्ट्रपति होंगे। वहीं, अमेरिका की वित्तीय राजधानी न्यूयॉर्क में सोमवार (20 मार्च) की शाम को इस संबंध में विरोध प्रदर्शन भी देखने को मिला, जिसमे ट्रंप समर्थक शामिल हुए। सुरक्षा एजेंसियों को संदेह है कि यदि ट्रंप बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शनों का आह्वान करते हैं, तो हालात अनियंत्रित हो सकते हैं।

रिपोर्ट के अनुसार, 2024 में अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव की दौड़ में शामिल हो चुके डोनाल्ड ट्रंप कभी भी अरेस्ट हो सकते हैं। सोमवार शाम को उनके प्रवक्ता ने यह दावा करते हुए हड़कंप मचा दिया कि मंगलवार को डोनाल्ड ट्रंप को अरेस्ट किया जा सकता है। मामला ट्रंप का पोर्न स्टार स्टॉर्मी डेनियल को भुगतान करने से संबंधित है। वहीं, ट्रंप ने दावा किया है कि गिरफ्तारी को लेकर उन्हें कोई पूर्व सूचना नहीं दी गई है। यदि ट्रंप गिरफ्तार हो जाते हैं, तो वे आपराधिक मामलों का सामना करने वाले अमेरिका के पहले राष्ट्रपति होंगे। 

क्या है मामला, जिसमे गिरफ्तार हो सकते हैं डोनाल्ड ट्रम्प :- 

बता दें कि, 2016 में, एडल्ट फिल्म स्टार स्टॉर्मी डेनियल्स ने मीडिया आउटलेट्स से संपर्क करते हुए खुलासा किया था कि 2006 में डोनाल्ड ट्रम्प के साथ उनका अफेयर था। हालांकि ट्रंप इन दावों को ख़ारिज कर चुके हैं। डेनियल ने एक किताब में ट्रंप से अपने रिश्तों के संबंध में खुलकर लिखा है। डोनाल्ड ट्रम्प की टीम ने इस मामले में स्टॉर्मी डेनियल को चुप कराने के लिए संपर्क किया। बाद में उनके वकील माइकल कोहेन ने चुप रहने के लिए डेनियल को 130,000 डॉलर दिए थे।

हालांकि, गौर करने वाली बात ये है कि डेनियल को चुप रहने के लिए दी गई रकम गिरफ्तारी का कारण नहीं है। अमेरिका में यह अवैध नहीं है। इसे कानूनी शुल्क के तौर पर माना जाता है मगर, जिसके लिए पैसे का लेन-देन हुआ, वो अवैध है। न्यूयॉर्क में बलात्कार एक आपराधिक मामला है। ऐसे में ट्रंप पर आपराधिक केस दर्ज है और उन पर गिरफ्तारी का खतरा मंडरा रहा है। 

लंदन से अमेरिका-ऑस्ट्रेलिया तक, भारतीय दूतावासों पर खालिस्तानियों का हमला, अमृतपाल पर एक्शन का विरोध

ऑस्ट्रेलिया में खालिस्तानियों पर एक्शन शुरू, पोस्टर जारी, पीएम मोदी ने PM अल्बानी के सामने उठाया था मुद्दा

लड़कियों की 'शिक्षा' पर तालिबानी पाबन्दी, परिजनों ने लगाई स्कूल वापस खोलने की गुहार

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -