BJP का दावा, पाकिस्तानी पत्रकार से बोले दिग्विजय- 'कांग्रेस आई तो 370 हटाने...'
BJP का दावा, पाकिस्तानी पत्रकार से बोले दिग्विजय- 'कांग्रेस आई तो 370 हटाने...'
Share:

भोपाल: बीजेपी आईटी सेल के हेड अमित मालवीय ने हाल ही में कांग्रेस के महासचिव दिग्विजय सिंह का एक ऑडियो जारी किया है। आप सभी को बता दें कि यह ऑडियो क्लबहाउस चैट का है और इसमें दिग्विजय सिंह अनुच्छेद-370 पर बात कर रहे हैं। आप सुन सकते हैं इस ऑडियो में दिग्विजय ये कहते सुनाई दे रहे हैं कि अगर कांग्रेस सत्ता में वापस आती है तो 370 हटाने के फैसले पर दोबारा विचार किया जाएगा। जी दरअसल केंद्र सरकार ने 5 अगस्त 2019 को जम्मू-कश्मीर को खास दर्जा देने वाले आर्टिकल 370 को हटा दिया था।

इसी के साथ ही जम्मू-कश्मीर और लद्दाख को दो अलग-अलग केंद्र शासित प्रदेश में भी बांट दिया था। ऐसे में अब अमित मालवीय ने यह दावा किया है कि ''इस चैट में पाकिस्तानी पत्रकार भी मौजूद थे।'' आप देख सकते हैं उन्होंने ट्वीट किया है और इस ट्वीट में लिखा गया है कि, "क्लबहाउस चैट में राहुल गांधी के करीबी दिग्विजय सिंह पाकिस्तानी पत्रकार से कह रहे हैं कि अगर कांग्रेस सत्ता में आती है तो आर्टिकल 370 हटाने के फैसले पर दोबारा विचार किया जाएगा। सच में? यही तो पाकिस्तान चाहता है।।।"

आप सुन सकते हैं इस चैट में दिग्विजय कह रहे हैं, "जब उन्होंने कश्मीर से आर्टिकल 370 हटाया तो वहां लोकतंत्र नहीं था। वहां इंसानियत भी नहीं थी, क्योंकि सभी को जेल में बंद कर दिया गया था। कश्मीरियत वहां के सेक्युलरिज्म का हिस्सा है, क्योंकि मुस्लिम बहुल राज्य का राजा हिंदू था और दोनों साथ मिलकर काम किया करते थे। यहां तक कि कश्मीर में कश्मीरी पंडितों को सरकारी नौकरी में आरक्षण दिया गया था। ऐसे में आर्टिकल 370 को हटाने का फैसला बेहद दुखद था और कांग्रेस जब सत्ता में आएगी तो 370 हटाने के फैसले पर दोबारा विचार करेगी।"

अब जब दिग्विजय का यह ऑडियो सामने आ चुका है तो बीजेपी हमलावर हो चुकी है। हाल ही में बेगूसराय से बीजेपी सांसद और केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने ट्वीटकिया है और कांग्रेस और राहुल गांधी पर निशाना साधा। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा है, "पाकिस्तान कांग्रेस का पहला प्यार है। दिग्विजय सिंह ने राहुल गांधी का मैसेज पाकिस्तान तक पहुंचा दिया। कश्मीर को हथियाने में कांग्रेस पाकिस्तान की मदद करेगी।"

साइबर क्राइम मामले में शिल्पा के पति ने दर्ज की एंटी सिपेट्री बेल एप्लिकेशन, जानिए

केंद्रीय कैबिनेट में हो सकता है बड़ा उलटफेर, पीएम मोदी कर रहे मंत्रालयों के कार्यों की समीक्षा

सोशल मीडिया पर उठी करीना कपूर खान को Boycott करने की मांग, जानिए क्यों?

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -