गांधी परिवार के वफादार 'कमलनाथ' को पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाएगी कांग्रेस ?
गांधी परिवार के वफादार 'कमलनाथ' को पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाएगी कांग्रेस ?
Share:

नई दिल्ली: कांग्रेस का अगला राष्ट्रीय अध्यक्ष कौन होगा? यह ऐसा सवाल है जिसके जवाब में कई प्रकार के कयास बहुत समय से लगाए जा रहे हैं। दरअसल, राहुल गांधी की तरफ से पार्टी की कमान संभालने को लेकर अनिच्छा दिखाने से यह सवाल और भी जटिल हो गया है। ऐसा माना जा रहा था कि राहुल ही फिर से कांग्रेस का नेतृत्व करेंगे, मगर जानकारों का कहना है कि राहुल इसे लेकर बहुत उत्साहित नहीं दिखते हैं।

2019 के लोकसभा चुनाव में मिली शर्मनाक शिकस्त के बाद राहुल गांधी ने कांग्रेस प्रमुख के पद से इस्तीफा दे दिया था। इसके बाद से ही सोनिया गांधी अंतरिम अध्यक्ष के रूप में यह जिम्मेदारी संभाल रही हैं। राहुल के प्रति ईमानदार और पार्टी के कुछ वरिष्ठ नेताओं का कहना है कि दोबारा उन्हें ही अध्यक्ष पद संभालना चाहिए। इसे लेकर राहुल पर एक प्रकार का दबाव भी डाला जा रहा है। ये लोग गांधी परिवार के बाहर के किसी व्यक्ति को कांग्रेस अध्यक्ष का पद देने के विचार से सहमत नहीं हैं।

वहीं कांग्रेस के गैर-गांधी नेता, जो अध्यक्ष पद की रेस में हैं, उसमे मध्य प्रदेश पार्टी प्रमुख कमलनाथ का नाम आगे बताया जाता है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, पूर्व पीएम इंदिरा के समय से गांधी परिवार के वफादार रहे नाथ से इसे लेकर संपर्क भी किया गया था, किन्तु उन्होंने इसके लिए इनकार कर दिया। वह मध्य प्रदेश में ही अपनी सक्रियता बढ़ाना चाहते हैं। कांग्रेस के कुछ नेता यह भी कह रहे हैं कि पार्टी अध्यक्ष पद के लिए किसी दलित चेहरे को आगे लाना चाहिए। अगर ऐसा होता है तो प्रियंका गांधी वाड्रा का नाम पीछे छूट सकता है।

'निर्वाचन आयोग की बेईमानी के कारण यूपी चुनाव हारे हम..', अखिलेश यादव का बड़ा आरोप

कर्नाटक कांग्रेस में CM पद को लेकर खींचतान शुरू, विधानसभा चुनाव से पहले ही शुरू हुई कलह

बिहार में सत्ता परिवर्तन के बाद अखिलेश यादव की भी आस जगी, बोले - भाजपा के सहयोगी दल...

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -