BJP ने अमरिंदर को क्यों बनाया अपना 'कैप्टन' ?
BJP ने अमरिंदर को क्यों बनाया अपना 'कैप्टन' ?
Share:

ब्यूरो रिपोर्ट/ दिल्ली। पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने पंजाब के विधानसभा चुनाव से ठीक पहले कांग्रेस से जुदा होकर एक नई पार्टी का गठन किया था। माना जा रहा है कि जल्द ही इस पार्टी का भाजपा में विलय हो जाएगा। कैप्टन अमरिंदर सिंह इन दिनों लंदन में है जहां पर उनकी हाल ही में सर्जरी हुई है। कैप्टन अमरिंदर सिंह अगले हफ्ते भारत लौट रहे हैं और विलय की प्रक्रिया को अंतिम रूप देंगे। 

सूत्रों के अनुसार पंजाब लोक कांग्रेस के भाजपा में विलय के बाद भारतीय जनता पार्टी द्वारा कैप्टन अमरिंदर सिंह को कोई बड़ी जिम्मेदारी दी जा सकती है! आपको बता दें कैप्टन अमरिंदर सिंह की उम्र 80 साल है इतनी उम्र वाले व्यक्ति को भाजपा टिकट नहीं देती है इसी वजह से कैप्टन अमरिंदर सिंह ने अलग पार्टी बनाई थी। पार्टी मर्ज के बाद कैप्टन अमरिंदर सिंह को नया ऑफर मिल सकता है, सूत्रों के अनुसार कैप्टन अमरिंदर सिंह को उपराष्ट्रपति बनाया जा सकता है! 

भारतीय जनता पार्टी कैप्टन अमरिंदर सिंह को उपराष्ट्रपति बना कर सिख समाज में अपनी साख सुधारने का अवसर तलाश रही है और पंजाब में वापसी की योजना बना रही हैं, ऐसी अटकलें लगाई जा रही हैं कि भाजपा आलाकमान कैप्टन अमरिंदर सिंह को उपराष्ट्रपति की कुर्सी पर बैठा सकती है।

'मैं कट्टर होता, तो राम मंदिर के लिए 490 साल इंतज़ार नहीं करता..गला काट देता..', उदयपुर पर तीखी बहस

क्या 8 महीने का गर्भ गिराने की इजाजत दी जा सकती है ? हाई कोर्ट में दाखिल हुई याचिका 

BSF ने जीता दिल, बॉर्डर पार कर भारत आ गया 3 साल का पाकिस्तानी बच्चा, फिर..

 

 

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -