क्या लखनऊ के खिलाफ डेब्यू करेंगे अर्जुन तेंदुलकर ? MI की पोस्ट पर बहन सारा ने किया ऐसा कमेंट
क्या लखनऊ के खिलाफ डेब्यू करेंगे अर्जुन तेंदुलकर ? MI की पोस्ट पर बहन सारा ने किया ऐसा कमेंट
Share:

नई दिल्ली: इंडियन प्रीमियर लीग 2022 (IPL 2022) में रोहित शर्मा की कप्तानी वाली मुंबई इंडियंस (MI) की टीम प्रदर्शन अभी तक बेहद निराशाजनक रहा है। टीम अब तक एक भी मैच नहीं जीत पाई है। पांच में से पांच मुकाबले हारकर मुंबई अंक तालिका में आखिरी स्थान पर है। टीम को शनिवार को लखनऊ सुपरजायंट्स के खिलाफ मैच खेलना है और उसे हार हाल में जीत हासिल करनी होगी। इस मैच से पहले फ्रेंचाइजी ने अपने इंस्टाग्राम पेज पर एक ऐसी फोटो साझा की है, जिसकी खूब चर्चा हो रही है।

 

मुंबई की टीम ने महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर की फोटो साझा की है। इसका कैप्शन आज के मुकाबले से संबंधित है। पोस्ट का कैप्शन #MIvLSG on our minds! दिया गया है। इस पर अर्जुन की बड़ी बहन सारा तेंदुलकर ने कमेंट किया है। इसके बाद से कयास लगाए जाने लगे हैं कि क्या लखनऊ के खिलाफ अर्जुन पदार्पण करेंगे? कई यूजर्स ने इस पोस्ट पर कमेंट करके पूछा है कि क्या अर्जुन आज के मैच में IPL में पदार्पण करेंगे?

बता दें कि अर्जुन को मेगा ऑक्शन में MI ने 30 लाख रुपये में दोबारा अपनी टीम में शामिल किया था। बाएं हाथ के इस युवा तेज गेंदबाज के लिए गुजरात टाइटंस ने भी बोली लगाई थी। उन्होंने मुंबई राज्य की टीम के लिए दो टी20 मुकाबले खेले हैं। अगर अर्जुन को मौका मिलता है, तो बंसिल थंपी या जयदेव उनादकट में से किसी एक को बाहर बैठना पड़ सकता है। मुंबई की गेंदबाजी कमजोर नज़र आ रही है।

चोटिल सुन्दर की जगह किसे खिलाएगी कोलकाता ? हैदराबाद में हो सकती है फिंच की वापसी, देखें संभावित प्लेइंग XI

'पाकिस्तानी क्रिकेटर्स के साथ जासूस बनकर भारत आईं थी उनकी पत्नियां..', पूर्व PCB चीफ ने खुद खोला राज़

IPL के व्यस्त शेड्यूल के बीच प्लेयर्स की मस्ती, शमी ने की स्विमिंग तो कुलदीप ने की वेट लिफ्टिंग, देखें Video

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -