पति की गैर मौजूदगी मे चलाती थी सेक्स का कारोबार, 4 लड़कियो के साथ जौहरी-आरएएस गिरफ्तार
पति की गैर मौजूदगी मे चलाती थी सेक्स का कारोबार, 4 लड़कियो के साथ जौहरी-आरएएस गिरफ्तार
Share:

जयपुर। पुलिस ने एक ऐसे गिरोह का भंडाफोड़ किया है जो लोगो की आँखों में धूल झोंक कर जिस्म का कारोबार चलाता था। इस गिरोह की सरगना कोई और नही बल्कि एक शादीशुदा महिला है जो की अपने पति के घर के बाहर जाने के समय जिस्म का व्यापार चलाती थी। इस व्यापार मे महिला के साथ आस पड़ोस के होस्टल्स मे रहने वाली लड़कियां भी शामिल है।

मामला मानसरोवर के मंगल विहार इलाके का है, जहां रूबी अपार्टमेंट के एक फ्लैट में यह सेक्स रैकेट चलाया जा रहा था। पुलिस ने छापेमारी करके रैकेट चलाने वाली महिला सहित 3 अन्य युवतियों, एक जौहरी और पिछले ही दिनों आरएएस में नियुक्त एक युवक को हिरासत मे लिया है। महिला का पति जयपुर से बाहर दफ्तर के किसी काम से गए हुए थे। हर बार की तरह इस बार भी कविता ने कॉलेज लड़कियो और पार्लर में काम करने वाली लड़कियो को बुलाकर उनसे जिस्म फरोख्त का धंधा करा रही थी।

यानी पति जैसे ही घर के बाहर जाता और धंधा शुरू हो जाता। पुलिस के अनुसार आसपड़ोस के रहवासियों को संदेह हुआ कि यहां युवक युवतिया रूबी अपार्टमेंट के एक फ्लैट में आते हैं। इसी शक के आधार पर पुलिस ने रेड मारने के लिए एक कांस्टेबल को बोगस ग्राहक बनाकर भेजा और जब यह बोगस ग्राहक मौके पर पहुंचा तो वहा जो चल रहा था उसे देखकर दंग रह गया। इस प्रकार का धंधा चल रहा था।

इसके बाद पुलिस ने छापेमारी की कार्यवाही की और अपार्टमेंट में अनैतिक काम करते मोती डूंगरी रोड निवासी पारस जैन और बजाज नगर की अनीता कॉलोनी के अभिषेक मिश्रा को 4 लड़कियो के साथ हिरासत मे लिया। पुलिस ने सभी गिरफ्तार आरोपियों को कोर्ट मे पेश किया जिसमे एक लड़की ने एमबीए कर रखा है। जानकारी से पता चला है की कई दिनो से यह धंधा चलाया जा रहा है जिसमे हॉस्टल, कॉलेज और पार्लर की लड्कीया संलिप्त रहती थी।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -