हाई कमिश्नर की पत्नी पर नौकर के शोषण का आरोप,छोड़ा न्यूज़ीलैंड
हाई कमिश्नर की पत्नी पर नौकर के शोषण का आरोप,छोड़ा न्यूज़ीलैंड
Share:

वेलिंगटन : भारतीय राजनयिक देवयानी खोबराडगे के मामले के बाद अब विदेश मे रहने वाले एक और राजनयिक पर इस तरह का मामला सामने आया है। हालांकि इस बार इनकी पत्नी कटघरे में हैं। जी हां, न्यूज़ीलैंड के हाई कमिश्नर रवि थापर की पत्नी पर एक नौकर के उत्पीड़न का आरोप लगाया गया है। मामले में कहा गया है कि थापर की पत्नी ने एक रसाईये को बंधक बनाकर उसके साथ मारपीट की। इसके बाद थापर ने वेलिंगटन स्थित अपना आवास छोड़ दिया है। माना जा रहा है कि वे जल्द ही स्वदेश लौटेंगे। बताया गया है कि भारत सरकार द्वारा उन्हें वापस बुला लिया गया है।

मिली जानकारी के अनुसार थापर का वेलिंगटन में मौजूद आवास खाली किया जा रहा था। यहां एक ट्रक में कुछ कर्मचारी सामान लोड करवा रहे थे। यही नहीं यह बात भी सामने आई है कि 1.1 मिलियन डाॅलर के एक अन्य आवास को भी थापर दंपति ने खाली कर दिया है। दरअसल हाई कमिश्नर रवि थापर की पत्नी पर आरोप लगाया गया है कि उनकी पत्नी रसोईए के साथ गुलाम जैसा व्यवहार करती थी।

उसे मारा और पीटा जाता था। यही नहीं उसे जान से मारने की धमकी तक दी जाती थी। यही नहीं कई बार वह वलिंगटन शेल्टर होम में रहने पर मजबूर रहा। हालांकि पीडि़त द्वारा मामले को लेकर शिकायत दर्ज करवाने से इंकार कर दिया गया है। मगर लोगों को बुरी हालत में मिलने के बाद उसे अस्पताल और फिर घर पहुंचा दिया गया।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -