Oct 01 2022 06:51 PM
इंदौर। महालक्ष्मी नगर में स्टील कारोबारी नितेश वर्मा की पत्नी संगीता वर्मा ने शुक्रवार दोपहर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। संगीता के स्वजन ने नितेश पर प्रताड़ना का आरोप लगाया है। लसूड़िया थाना पुलिस मर्ग कायम कर मामले की जांच कर रही है।
एसआइ गणेश सोलंकी के मुताबिक, 41 वर्षीय संगीता अवसाद में थी। उसका उपचार भी चल रहा था। शुक्रवार को संगीता ने बाथरूम में गीजर के पाइप पर दुपट्टे से फंदा बनाकर फांसी लगा कर जान दे दी। काफी देर बाद भी बाहर न आने पर बेटा आर्यन देखने पहुंचा। अंदर से आवाज न आने पर दरवाजा तुड़वाया गया। स्वजन अस्पताल ले गए लेकिन डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया।
आपको बता दे की संगीता और नितेश की 20 साल पूर्व शादी हुई थी। स्वजन का आरोप है कि संगीता को पागल बता कर परेशान किया जाता था। पुलिस के मुताबिक, अभी जांच चल रही है।
तूफान 'इयान' से अमेरिका में मची भीषण तबाही
लग्जरी लाइफ जीना पसंद करते है rafael nadal
शुरूआती दौर से अब तक novak djokovic ने हासिल की कई बड़ी उपलब्धियां
हिंदी न्यूज़ - https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml
इंग्लिश न्यूज़ - https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml
फोटो - https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml
© 2024 News Track Live - ALL RIGHTS RESERVED