'पत्नी ने दांत से काट लिया गुप्तांग, मुझे बचाओ उससे', पति ने SP से लगाई मदद की गुहार
'पत्नी ने दांत से काट लिया गुप्तांग, मुझे बचाओ उससे', पति ने SP से लगाई मदद की गुहार
Share:

मुरैना: मध्य प्रदेश के मुरैना से एक हैरतंअगेज घटना सामने आई है यहाँ एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी से अपनी जान को खतरा बताते हुए पुलिस अफसरों से उसे सुरक्षा देने की गुहार लगाई है। एक शख्स ने अपनी ही पत्नी से जान का खतरा बताते हुए एसपी से सुरक्षा की मांग की है। अब SP ने उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है। खबर के मुताबिक, जौरा तहसील के अंतर्गत आने वाले उम्मेदगढ़ बांसी गांव निवासी रघुराज कुशवाह नामक युवक एसपी दफ्तर में पहुंचा। उसने एसपी शैलेन्द्र सिंह चौहान को एक शिकायती आवेदन देते हुए अपनी पीड़ा सुनाई।

शख्स ने बताया कि कुछ वर्ष पूर्व उसकी शादी राजकुमारी उर्फ लक्ष्मी के साथ हुई थी। शादी के पश्चात् से ही उसकी पत्नी के चाल-चलन ठीक नहीं थे। आए दिन वह घर मे अनजान लोगों को कॉल कर बुलाती थी। पहले तो लगा कि, शायद उसके रिश्तेदार होंगे, मगर जब घर मे प्रतिदिन अनजान लोगों का आना-जाना होने लगा तो शंका हुई। उसने कई बार पत्नी को समझाया कि, घर मे इस प्रकार से अनजान लोगों का आना-जाना ठीक नहीं है, मगर उसकी बातों का उस पर कोई प्रभाव नहीं होता था। शख्स का आरोप है कि उल्टा वह झूठे केस में फसाने की धमकी देकर उसे व उसके परिवार वालों को परेशान करने लगी। 

वही पीड़ित शख्स रघुराज ने बताया कि उसकी पत्नी ने एक बार उसके 75 वर्षीय बुजुर्ग पिता कल्याण सिंह पर छेड़छाड़ का झूठा मुकदमा दर्ज करवा दिया था। उसके घर वाले जब भी उससे कुछ कहते, वह डायल 100 पर कॉल करके पुलिस बुलवा लेती थी। उसकी हरकतों से तंग आकर एक दिन उसने अपनी पत्नी को डांटा तो उसने गुस्से में आकर दांतों से उसका गुप्तांग काट लिया। घरवालों ने उसे इलाज के लिए मुरैना जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया था। बाद में यहां से उसे ग्वालियर के लिए रेफर कर दिया गया था। ग्वालियर में डॉक्टरों ने उसके गुप्तांग के 3 ऑपेरशन किये थे। पीड़ित ने SP से न्याय की गुहार लगाते हुए पत्नी राजकुमारी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उससे सुरक्षा दिलाने की मांग की है। एसपी ने मामले की तहकीकात कर उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

FACT CHECK: उत्तराखंड के हरिद्वार में मुस्लिम बेच रहा था मांस मिला हुआ खाना, जानिए क्या है सच्चाई

अन्धविश्वास ने ली 14 वर्षीय बच्चे की जान, हैरान कर देने वाला है मामला

चलती बस में महिला के साथ ड्राइवर ने कर दी ऐसी हरकत, पुलिस ने किया गिरफ्तार

रिलेटेड टॉपिक्स
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -