मुश्किल में फंसे रघुवीर यादव, पत्नी ने लगाया यह गंभीर आरोप
मुश्किल में फंसे रघुवीर यादव, पत्नी ने लगाया यह गंभीर आरोप
Share:

एक्टर रघुवीर यादव को आप सभी ने कई बेहतरीन फिल्मों में देखा होगा। रघुवीर यादव आज किसी पहचान के मोहताज नहीं है। उन्होंने अपने करियर में एक से एक नायाब फिल्मों में काम कर फैंस के दिलों में जगह बनाई है। हालाँकि इन दिनों रघुवीर यादव अपनी निजी जिंदगी को लेकर सुर्खियों में हैं। अब उनके तलाक का मामला काफी बिगड़ गया है। जी दरअसल रघुवीर यादव की पत्नी ने हाल ही में कुछ चौंकाने वाले दावे किए हैं। एक खबर के मुताबिकर रघुवीर की पत्नी पूर्णिमा ने यह दावा किया है कि वह अपना खर्चा नहीं चला पा रही हैं क्योंकि रघुवीर यादव उन्हें एलीमनी की रकम नहीं दे रहे हैं।

केवल यही नहीं बल्कि रघुवीर यादव की पत्नी ने उन पर कई तरह के आरोप लगाए हैं। उनके कहना है, ''बीते 5 साल से ठीक से उनको पैसे नहीं दिए गए हैं। लंबे समय से चल रही इस देरी के कारण से वह किराया तक घर का नहीं दे पा रही हैं और उन्हें परेशानी झेलनी पड़ रही हैं।'' वहीँ दूसरी तरफ रघुवीर यादव के वकील का कहना है, 'पूर्णिमा अधिक पैसे की मांग कर रही हैं।' लेकिन पूर्णिमा का कहना है 'रघुवीर उनको पैसे देना नहीं चाहते हैं, वह इसके लिए उनको परेशान कर रहे हैं। रघुवीर जानबूझकर ये सब कर रहे। रघुवीर मेंटेनेंस की रकम नहीं चुका रहे हैं।'

इसके आलावा पूर्णिमा का यह भी कहना है कि गुजारे के लिए उन्होंने कर्जा लिया है। उनको सोना तक गिरवी रखना पड़ गया है। उन्होंने बताया कि इस साल उनको पिछले 4 महीने से पैसे नहीं दिए गए हैं। वही अब तक इस मामले में रघुवीर यादव ने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है। दूसरी तरफ एक्टर के वकील का कहना है कि ''पूर्णिमा कुछ ज्यादा ही पैसा मांग रही है, अन्यथा मेरे क्लाइंट ने अब तक इसे सेटल कर दिया होता। वह किसी तरह की गुंजायश को तैयार नहीं हैं।''

इंदौर: पूर्व प्रेमी ने लड़की संग किया ऐसा कारनामा कि दोनों पैरों में चढ़ गया प्लास्टर

सरकार ने एलआईसी के लोक अधिकारी के लिए मर्चेंट बैंकरों से बोलियों को किया आमंत्रित

क्या है आज का पंचांग, यहाँ जानिए शुभ अशुभ मुहूर्त

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -