आखिर क्यों देशभर में अमिताभ के लिए हो रही मंदिरों में पूजा, जानिए ख़ास वजह ?
आखिर क्यों देशभर में अमिताभ के लिए हो रही मंदिरों में पूजा, जानिए ख़ास वजह ?
Share:

हिंदी सिनेमा में सबसे बड़े नायक का दर्जा अगर कसी को प्राप्त है तो वो नाम है अमिताभ बच्चन का। अमिताभ के रूतबे का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि उन्हें इस सदी का महानायक कहा जाता है। एक ऐसा अभिनेता जिसने अपने 50 साल के लंबे फ़िल्मी करियर में हर दिल पर राज किया और यह सिलसिला अब भी जारी है। आज 77 वर्ष की उम्र में भी वह पर्दे पर आकर एक नौजवान की तरह सक्रिय नज़र आता है। उम्र के इस पड़ाव में भी वह अटल और अडिग है। बच्चे, बूढ़े, महिला, युवा हर वर्ग के लोग उन्हें बेशुमार प्यार करते हैं। न केवल अमिताभ को प्यार बल्कि अपने फैंस से उन्हें एक उचित सम्मान भी मिलता है। 

अब तक कई बीमारियों को हरा चुके अमिताभ फिलहाल कोरोना वायरस की चपेट में आ गए हैं। कोरोना ने न केवल अमिताभ बच्चन बल्कि उनके बेटे अभिषेक बच्चन, बहू ऐश्वर्या राय बच्चन और पोती आराध्या को भी अपनी चपेट में ले लिया है। शनिवार को रात में लगभग 11 बजे अमिताभ ने सोशल मीडिया के माध्यम से खुद इस बात की जानकारी दी थी कि वे कोरोना से पीड़ित है। उन्हें तुरंत मुंबई के नानावटी अस्पताल में भर्ती किया गया था। सोशल मीडिया पर कुछ ही समय में आम लोगों से लेकर बॉलीवुड, राजनीति और क्रिकेट जगत के लोगों ने उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की। 

अमिताभ बच्चन के स्वास्थ्य को लेकर इसके बाद देशभर के मंदिरों में पूजा-पाठ का दौर शुरू हो गया। न केवल हिन्दुस्तान बल्कि पूरी दुनिया में उनके फैंस उनके जल्द स्वस्थ होकर घर लौटने की कामना करने लगे। चिकित्सकों ने भी इस दौरान बताया कि अमिताभ और उनके बेटे अभिषेक को कोरोना के मामूली से लक्षण है। इस ख़बर के आते ही भारत समेत पूरी दुनिया में फैले उनके करोड़ों फैंस ने राहत की सांस ली। अमिताभ को बेशुमार प्यार और सम्मान मिलने के पीछे टीवी और विज्ञापन इंडस्ट्री का भी एक बड़ा हाथ रहा है। इसके बलबूते वे घर-घर पहुंचे और फिर हर वर्ग को उन्होंने अपना मुरीद बना लिया। 

 

 

अमिताभ ने फैंस को कहा प्रार्थनाओं के लिए धन्यवाद

सेलेब्स पर बरस रहा है कोरोना का कहर, 34 घंटों में 11 सेलेब्स कोविड पॉजिटिव

सचिन ने कोरोना पीड़ित Big B के लिए मांगी दुआ, अख्तर बोले- 'जल्दी ठीक हो जाइए अमित जी'

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -