आखिर आज ही के दिन क्यों लागू किया गया था संविधान
आखिर आज ही के दिन क्यों लागू किया गया था संविधान
Share:

कई वर्षों तक ब्रिटिश सरकार के अधीन रही हमारी मातृभूमि, उस समय अंग्रेजी हुकूमत ने भारतीय लोगों को अपने कानून का पालन करने के लिए कहा, और उनकी बात न मानने वालों पर अत्याचार भी किया, कई वर्षों के संघर्ष के बाद भारतीय स्वतंत्रता सैनानियों की कड़ी मेहनत और अपना जीवन न्यौछवर करने के बाद भारत को 15 अगस्त 1947 में आजादी मिली आजादी के लगभग ढाई वर्ष के बाद भारत ने स्वयं का संविधान लागू किया, और भारत को एक प्रजातान्त्रिक गणराज घोषित किया। 

लगभग 2 साल 11 महीने 18 दिन के बाद 26 जनवरी 1950 को भारत के संविधान को भारत की संविधान सभा में पास किया गया। गणतंत्र का अर्थ होता है जनता के द्वारा जनता के लिए शासन। 26 जनवरी 1950 को संविधान लागू करने के कई कारण थे। देश स्वतंत्र होने के बाद 26 नवंबर 1949 को संविधान सभा ने संविधान अपनाया था। वहीं, 26 जनवरी 1950 को संविधान को लोकतांत्रिक सरकार प्रणाली के साथ लागू किया गया।

26 जनवरी के दिन भारत को पूर्ण गणतंत्र घोषित किया गया। 26 जनवरी को संविधान लागू करने का एक मुख्य कारण यह भी है कि सन् 1930 में इसी दिन भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ने भारत की पूरी तरह से आजादी का ऐलान किया था । गणतंत्र दिवस के इस खास मौके पर आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएं।

मां-पत्नी की मौत पर भड़के सपा नेता, बोले- 'रेस्क्यू के नाम पर तमाशा हुआ...'

शिव योग में मनाया जाएगा बसंत पंचमी का पर्व

अब परीक्षा में नकल करते पकड़े गए तो कुर्क होगी संपत्ति, इस राज्य की सरकार ने उठाया बड़ा कदम

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -