'किसानों के साथ ये अन्याय क्यों ?' गन्ने की कीमतों को लेकर योगी सरकार पर बरसीं प्रियंका
'किसानों के साथ ये अन्याय क्यों ?' गन्ने की कीमतों को लेकर योगी सरकार पर बरसीं प्रियंका
Share:

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में कांग्रेस लगातार आम जनता से संबंधित मुद्दों को लेकर योगी सरकार पर निशाना साध रही है, जिसमें महंगाई, किसानों के मुद्दे, गन्ना किसानों का कर्ज और कोरोना प्रबंधन शामिल हैं। इसी क्रम में कांग्रेस पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका वाड्रा ने गुरुवार को एक बार फिर किसानों के मुद्दे पर राज्य सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि किसानों के लिए बिजली की दरें कई गुना बढ़ गई हैं, डीजल की दरें 100 गुना से ज्यादा बढ़ गई हैं, किन्तु गन्ने की दरों में कोई इजाफा नहीं हुआ है।

 

प्रियंका वाड्रा ने गन्ना की दरों और किसानों के कर्ज को लेकर राज्य सरकार को घेरने का प्रयास किया है। उन्होंने ट्वीट करते हुए कहा कि,  "यूपी में भाजपा सरकार गन्ने के दाम बढ़ाने का वादे कर सत्ता में आई थी। राज्य में किसानों के लिए बिजली के भाव कई बार बढ़ चुके हैं। डीजल की कीमत तो 100 से अधिक बार बढ़ चुकी हैं। किन्तु किसान के गन्ने के दाम में 2017 से 0 रू की वृद्धि हुई। आखिर किसानों के साथ ये अन्याय क्यों? यदि कोई आवाज उठाता है तो किसानों को धमकियां दी जाती हैं।'

वहीं, कांग्रेस MLC दीपक सिंह ने कहा कि राज्य में सरकार ने विगत चार वर्षों में कुछ नहीं किया है और कांग्रेस राज्य में जनता के हित के लिए लड़ रही है और आगे भी लोगों से जुड़े मुद्दों को उठाएगी। उन्होंने कहा कि राज्य में गन्ना सहित सभी किसान कर्ज से और आम जनता मंहगाई और कोविड कुप्रबंधन से त्रस्त है।

तालिबान और Northern Alliance के बीच हुआ समझौता, नहीं करेंगे एक दूसरे पर हमला

बेटे तबरेज़ की गिरफ्तारी से भड़के मुनव्वर राना, मोदी सरकार पर यूँ साधा निशाना

ऑस्ट्रेलिया सरकार ने चिंताओं के बावजूद दक्षिण अफ्रीका में रॉकेट प्रक्षेपण की दी मंजूरी

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -