सोशल मीडिया पर ट्रोल हो रहे है सुपरस्टार वरुण धवन, जानिए क्या है वजह?
सोशल मीडिया पर ट्रोल हो रहे है सुपरस्टार वरुण धवन, जानिए क्या है वजह?
Share:

मनोरंजन जगत के मशहूर सुपरस्टार वरुण धवन के एक कमर्शियल पर हंगामा मचा है। अभिनेता का Lux Cozi एड दो कारणों से विवादों में है। पहला ये कि इस एड को अमूल माचो कंपनी ने उन्हीं के एक एड का कॉपी कहा है। अमूल माचो का आरोप है कि वरुण धवन का ये एड उनके लोकप्रिय 2007 टोइंग अंडरवियर एड से मेल खाता है। दूसरा लोगों ने वरुण धवन के Lux Cozi एड अश्लीलता फैलाने का आरोप लगाया है।

लक्स कोजी का ये एड देखने के पश्चात् कई लोग भड़के हैं। एक शख्स ने लिखा- बस सोचो कि इसी तरीके से सेम एड महिला इनर वियर पर शूट किया होता तो समाज इसका विरोध करने लग जाती। दूसरे एक व्यक्ति ने लिखा- इन लोगों को अश्लीलता फैलाने में जरा भी शर्म नहीं आती। एक यूजर ने इस एड की कास्ट पर टिप्पणी करते हुए उन्हें ओवरएक्टिंग की दुकान बताया है। एक शख्स ने वरुण धवन के एड को बकवास करार दिया है।

वही इस सिलसिले में अमूल माचो कंपनी ने Lux Cozi कंपनी के विरुद्ध एडवर्टाइजिंग स्टैंडर्ड्स काउंसिल ऑफ इंडिया से शिकायत की है। माचो इनरवियर के निर्माता JG Hosiery ने दोनों एड में समानताएं बताते हुए बताया कि दोनों ही विज्ञापनों में एक ही तरीके से महिला ने अंडरवियर पकड़ा है। अंडरवियर का रंग, शेप एक जैसा है। अंडरवियर को देखने के पश्चात् सपोर्टिंग कास्ट की वैसी ही प्रतिक्रिया है, म्यूजिक थीम, एड में स्मॉल टाउन सेटिंग है, कपड़े धुल रहे हैं।।। ये सारी समानताएं हैं, जिन्हें अमूल माचो ने लक्स कोजी पर चुराने का आरोप लगाया है। 

द कपिल शर्मा शो में शिरकत करेगी कंगना रनौत, साउथ के ये मशहूर सुपरस्टार भी आएंगे नजर

जिस चीज से कतराते है बॉलीवुड के स्टार्स कंगना रनौत ने किया वही काम, ‘Thalaivii’ को लेकर लिया ये बड़ा फैसला

बॉलीवुड के इस मशहूर सुपरस्टार ने राहगीर को मारी टक्कर, हो सकते है गिरफ्तार

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -