रीना रॉय को अपनी सौतन बनाने को तैयार थीं पूनम सिन्हा लेकिन रखी थी यह शर्त
रीना रॉय को अपनी सौतन बनाने को तैयार थीं पूनम सिन्हा लेकिन रखी थी यह शर्त
Share:

बॉलीवुड में ना जाने कितने लोगों के दिल टूटे हैं और ना जाने कितनी ही जोड़ियां बनी है। कई अभिनेता ऐसे हैं जिन्होंने अभिनेत्रियों से शादी की, वहीं कई ऐसे अभिनेता भी रहे जिन्होंने अभिनेत्री से इश्क तो लड़ाया लेकिन शादी के नाम पर ना कह दिया और कहीं और ही ब्याह रचा लिया। इसी लिस्ट में एक नाम शामिल है शत्रुघन सिन्हा का। इन्हे तो आप बहुत अच्छे से जानते ही होंगे। अपने समय के सुपरहिट अभिनेता रहे शत्रुघन सिन्हा आज भी लाखों दिलों पर राज करते हैं। शत्रुघन सिन्हा ने अपनी एक बेहतरीन छाप छोड़ी है। वह अपने अभिनय से लेकर अपने बयानों तक के लिए सुर्ख़ियों का हिस्सा बने रहते हैं। वैसे आज हम शत्रुघन सिन्हा के उस सच से आपको रूबरू करवाने वाले हैं जिसके बारे में आपने शायद ही सुना होगा। यह सच उनकी प्रेम कहानी से जुड़ा है जो एक समय में बहुत सुर्ख़ियों में रही थी।

रीना रॉय से था शत्रुघन सिन्हा का अफेयर- ये मामला है उस दौर का जब रीना फिल्म इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाने आईं थीं। उस समय उनका नाम सबसे पहले जितेंद्र से जुड़ा था लेकिन अधिक समय तक दोनों साथ नहीं रह सके। कुछ ही समय बाद रीना की जिंदगी में आ गये शत्रुघन सिन्हा। शत्रुघन सिन्हा उस दौर में सुपरहिट थे और उनकी फिल्मों को लोग बहुत ही चाव से देखा करते थे। शत्रुघन सिन्हा ने अपने करियर में कई सुपरहिट फ़िल्में दीं, जो आप सभी ने देखी ही होंगी। शत्रुघन सिन्हा अपने करियर में आगे बढ़ ही रहे थे कि उनकी मुलाक़ात हुई रीना रॉय से। पहली ही नजर में दोनों एक-दूजे को दिल दे बैठे। उसके बाद दोनों के प्रेम के चर्चे हर गली में होने लगे। देखते ही देखते दोनों करीब आ गए और फिर दोनों की एक फिल्म आई कालीचरण। इस फिल्म के बाद दोनों और नजदीक आ गए और इस फिल्म के सुपरहिट हो जाने के बाद दोनों को कई निर्माताओं ने अपनी फिल्मों में लेना शुरू कर दिया। दोनों की जोड़ी सुपरहिट हो गई और दोनों का प्यार भी परवान चढ़ गया। उसके बाद शत्रुघन सिन्हा को मिली पूनम सिन्हा और कुछ ही समय बाद पूनम शत्रुघन सिन्हा को दिल दे बैठी, कुछ हद तक शत्रुघन भी पूनम को पसंद करने लगे। उस दौर में शत्रुघन सिन्हा और रीना के चर्चे बहुत आम हो गए थे लेकिन फिर भी पूनम शत्रुघन सिन्हा से प्यार कर बैठी। कुछ ही समय बाद रीना ने शत्रुघन सिन्हा पर शादी का दबाव बनाना शुरू कर दिया और यह देखने के बाद शत्रुघन सिन्हा ने उन्हें साफ़ इंकार कर दिया।

आखिर क्यों नहीं की शत्रुघन सिन्हा ने रीना रॉय से शादी- जी दरअसल रीना रॉय मुस्लिम पिता और हिन्दू माँ की बेटी थीं, वहीं शत्रुघन सिन्हा एक बहुत ही अच्छे और बड़े परिवार से जुड़े हुए थे। ऐसे में उन्हें अपने परिवार की इज्जत की चिंता थी और इसी के चलते उन्होंने रीना से शादी करने से मना कर दिया। उस दौरान ही पूनम और शत्रुघन सिन्हा की नजदीकियां बढ़ी और शत्रुघन ने पूनम से शादी का मन बना लिया। पूनम इंडस्ट्री में अभिनेत्री बनने आईं थीं लेकिन एक-दो फिल्मों में काम करने के बाद उन्होंने शत्रुघन सिन्हा से शादी कर ली और उसके बाद फिल्मों में काम नहीं किया। पूनम रीना और शत्रुघन सिन्हा के रिश्ते से वाकिफ थीं लेकिन उन्होंने कभी कुछ नहीं कहा, क्योंकि उन्हें लगा शादी के बाद सब बदल जाएगा। वहीं जब शत्रुघन सिन्हा ने पूनम से शादी कर ली तो रीना अकेली रह गईं लेकिन यहीं पर उनका और शत्रुघन सिन्हा का प्यार खत्म नहीं हुआ।

शादी के बाद क्या हुआ- शादी के बाद भी शत्रुघन सिन्हा और रीना के बीच नजदकियां रहीं और देखते ही देखते दोनों ने खुलकर अपने प्यार के बारे में बातें करना शुरू कर दिया। घर में पूनम तो बाहर शत्रुघन सिन्हा रीना के साथ रहा करते थे। वह घंटों उनके घर में रहते थे। घर पर पूनम उनका इंतज़ार करती थीं लेकिन वह रीना के साथ समय बिताया करते थे। उस दौरान हर पार्टी, हर इवेंट, हर इंटरव्यू में रीना और शत्रुघन सिन्हा ने खुलकर अपने प्यार के बारे में बात करना शुरू कर दिया था। शत्रुघन सिन्हा ने तो हर जगह अपने प्यारभरे रिश्ते के बारे में सब कुछ बता डाला। वहीं रीना भी इसका आनंद लेती रहीं और उन्होंने भी हर जगह इस बारे में बात करते हुए शत्रुघन सिन्हा के कहे हुए हर एक शब्द को सही कहा। कुछ ही समय बाद कुछ ऐसा हुआ कि पूनम सिन्हा हैरान रह गईं। हुआ यूँ कि शत्रुघन सिन्हा लाहौर गए हुए थे और उनके साथ उस दौरान रीना भी थीं। रीना उस समय सभी को यही कहती थीं कि वह शत्रुघन सिन्हा की पत्नी है। उसी दौरान जब रीना और शत्रुघन सिन्हा एक ही होटल में रुके तो पूनम ने शत्रुघन सिन्हा को किसी काम के लिए फ़ोन किया। उस समय उन्होंने फ़ोन लगाकर कहा कि वह शत्रुघन सिन्हा की पत्नी बोल रहीं हैं तो ऑपरेटर हैरान रह गया और उसने कहा, 'शत्रुघन सिन्हा अपनी पत्नी के साथ व्यस्त हैं आप झूठ बोल रही हैं।' यह सुनकर पूनम के होश उड़ गए। उसके बाद पूनम को लगा कि बात हद से आगे बढ़ रही है और हाथ से सब कुछ निकल रहा है तो उन्होंने एक बड़ा फैसला किया।

क्या था पूनम सिन्हा का फैसला - कहा जाता है पूनम को जब सब कुछ पता चला तो उन्होंने बड़ा फैसला लिया। शत्रुघन सिन्हा जैसे ही लाहौर से लौटे वैसे ही उन्होंने पाया कि उनके बड़े भाई घर पर है। उन्हें देखकर शत्रुघन के होश उड़ गए और वह समझ गए कि कुछ तो हुआ है। उसके बाद जैसे ही उनके बड़े भाई ने उनसे रीना और उनके रिश्ते के बारे में पूछा तो उन्होंने रोते हुए सब बताया। उसके बाद उनके बड़े भाई ने कहा कि पूनम रीना को अपनी सौतन बनाने के लिए तैयार है लेकिन उसकी एक शर्त है। यह सुनकर शत्रुघन सिन्हा खुश हो गए और उन्होंने शर्त के बारे में पूछा तो उनके बड़े भाई ने कहा पूनम का कहना है ''रीना कभी बच्चे पैदा नहीं करेगी।'' यह सुनकर शत्रुघन सिन्हा हैरान रह गए और उन्होंने रीना से रिश्ता तोड़ने का मन बना लिया। आपको बता दें कि उस दौरान पूनम प्रेग्नेंट थीं। रीना के घर पहुँचते ही शत्रुघन सिन्हा उनके क़दमों में गिर पड़े और फूट-फूटकर रोने लगे। उन्होंने रीना को सारा किस्सा बताया और कहा अब इज्जत न खराब करें और वह उनकी जिदंगी से चली जाएं। रीना ने जब शत्रुघन सिन्हा की इन बातों को सुना तो कहीं ना कहीं उनका दिल पिघल गया और उन्होंने किसी और से शादी करने का मन बना लिया। कुछ ही समय बाद रीना ने एक मुस्लिम युवक मोहसिन खान से निकाह कर लिया और शत्रुघन सिन्हा की जिंदगी से चली गईं।

रीना रॉय से मिलती है शत्रुघन सिन्हा की बेटी सोनाक्षी की शक्ल- आप सभी जानते ही होंगे शत्रुघन सिन्हा की बेटी सोनाक्षी सिन्हा है। वहीं सोनाक्षी को देखकर अब तक कई लोगों ने यह कहा है कि उनकी शक्ल शत्रुघन सिन्हा की प्रेमिका रहीं रीना रॉय से मिलती है। हालाँकि ये बात कहीं ना कहीं सही भी है। कई पहलुओं में देखा जाए तो रीना और सोनाक्षी की शक्ल एक जैसी है। वैसे कई लोगों का तो यह भी कहना है कि सोनाक्षी रीना और शत्रुघन सिन्हा की बेटी हैं, हालाँकि यह खबर पूरी तरह गलत है। मोहसिन खान से शादी के बाद रीना रॉय की एक बेटी है जिसका नाम सनम खान है।

शोभा कपूर की सौतन बनने वाली थीं श्रीदेवी, जलन में एकता कपूर ने चेहरे पर फेंका था पानी

आखिर क्या है नक्सलवाद ? जानिए 'लाल आतंक' का पूरा इतिहास

थलाइवा से जुड़े इन किस्सों को पढ़कर समझ जाएंगे आप, आखिर क्यों उन्हें मिला दादा साहेब फाल्के अवार्ड

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -