Happy की जगह क्यों कहा जाता है Merry Christmas
Happy की जगह क्यों कहा जाता है Merry Christmas
Share:

क्रिसमस (Christmas) क्रिश्चन लोगों का खास त्यौहार है और इसके करीब आते ही लोगों को उनके कानों को एक आवाज़ सुनाई देने लगती है जो है…।मैरी क्रिसमस (Merry Christmas)। क्रिसमस के दिन यही लिखे हुए मैसेज भी सभी को मिलते हैं। यह संदेश क्रिसमस की मुबारकबाद देने के लिए आते हैं और सभी लोग इन संदेशों का रिप्लाई मैरी क्रिसमस लिखकर ही देते हैं। लेकिन कभी आपने सोचा है कि हैप्पी होली, हैप्पी दिवाली और हैप्पी ईस्टर जैसे त्योहारों (Festivals) की तरह क्रिसमस के आगे हैप्पी क्रिसमस की जगह मैरी क्रिसमस क्यों लिखा जाता है? अगर सोचा है और आप इसका जवाब नहीं जानते हैं तो हम आपको बताते हैं।

जी दरअसल मैरी क्रिसमस की जगह हैप्पी क्रिसमस लिखना वैसे तो गलत नहीं है। वहीं मिली जानकारी के अनुसार 18वीं और 19वीं शताब्दी में लोग क्रिसमस विश करने के लिए एक-दूसरे को हैप्पी क्रिसमस ही कहा करते थे। हालाँकि इंग्लैंड में बहुत से लोग आज भी मैरी क्रिसमस की बजाए हैप्पी क्रिसमस कहकर ही विश किया करते हैं। जी दरअसल इंग्लैंड के राजा जॉर्ज वी भी इसी शब्द का इस्तेमाल किया करते थे। केवल यही नहीं बल्कि ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ भी मैरी से ज्यादा हैप्पी शब्द ही पसंद किया करती थीं। इसी के साथ ही ब्रिटेन के कई और उच्च वर्ग के लोग भी मैरी की जगह पर हैप्पी शब्द का ही इस्तेमाल किया करते थे।

हालाँकि ऐसा होने के बाजवूद भी आज लोग मैरी क्रिसमस (Merry Christmas) लिखना-बोलना ही पसंद करते हैं। अगर हम मैरी और हैप्पी शब्द के बीच अंतर देखे तो दोनों ही शब्दों को खुशी के इज़हार के लिए ही इस्तेमाल किया जाता है। हालाँकि कुछ जानकारों के अनुसार मैरी शब्द से लोगों की भावनाएं ज्यादा जुड़ी हुई हैं। जी दरअसल मैरी शब्द के पीछे मशहूर साहित्यकार चार्ल्स डिकेंस का हाथ माना जाता है। कहते हैं कि उन्होंने लगभग 175 साल पहले प्रकाशित अपनी किताब ‘अ क्रिसमस कैरोल’ के जरिए इस शब्द को प्रचलित किया था।

ये राज्य बना ओमीक्रॉन का हॉट-स्पॉट, इन राज्यों में न्यू ईयर और क्रिसमस को लेकर अलर्ट

इस क्रिसमस घर पर बनाएं ये खास केक, बहुत ही आसान है रेसिपी

क्रिसमस को बनाना है खास, तो इन जगहों पर जाकर मनाएं जश्न

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -