इस कारण जल्दी बूढ़े हो जाते हैं लोग, बचना है तो अपनाएं चाणक्य नीति
इस कारण जल्दी बूढ़े हो जाते हैं लोग, बचना है तो अपनाएं चाणक्य नीति
Share:

आप सभी को बता दें कि आचार्य चाणक्य की नीतियां मनुष्य के जीवन में बहुत ही सटीक मानी जाती है और एक साधारण से बालक चंद्रगुप्त मौर्य को अखंड भारत का सम्राट बनाने वाले चाणक्य को नीति शास्त्र का महान ज्ञाता कहते हैं. जी दरअसल उन्होंने मनुष्य के जीवन को लेकर अनेकों नीतियों का उल्लेख किया हैं. आप सभी को बता दें कि चाणक्य अपने नीतिशास्त्र यानी चाणक्य नीति में चौथे अध्याय के 17वें श्लोक में स्त्री, पुरुष, घोड़े के बुढापे के कारण के बारे बताते हैं अब आज हम आपको चाणक्य के मुताबिक क्यों जल्दी बुढ़ें हो जाते हैं लोग और कैसे इससे बचा जा सकता हैं इसके बारे में बताने जा रहे हैं.

श्लोक - अध्वा जरा मनुष्याणां वाजिनां बंधनं जरा .अमैथुनं जरा स्त्रीणां वस्त्राणामातपं जरा ..

जी दरअसल इस श्लोक में चाणक्य कहते हैं कि लगातार भ्रमण करने वाले व्यक्ति यानी की पैदल चलने वाला मनुष्य जल्दी ही बूढ़ा हो जाता हैं अधिक चलने से शरीर थक जाता हैं अगर व्यक्ति को जवान रहना हैं तो अधिक नहीं चलना चाहिए.


इसी के साथ चाणक्य घोड़े का भी जिक्र करते हैं. उनके अनुसार अगर घोड़े को हमेशा बांधकर रखा जाए तो वो जल्दी ही बूढ़ा हो जाता हैं उनकी शक्ति कम होने लगती हैं इसलिए घोड़े को खोलकर रखना चाहिए.

इसी के साथ चाणक्य स्त्री के बुढ़ापे का जिक्र करते हुए कहते हैं कि पति के साथ प्रणय नहीं करने वाली स्त्री जल्दी बूढ़ी हो जाती हैं इसलिए स्त्री को हमेशा संबंध बनाते रहना चाहिए.

वहीं चाणक्य अंत में कहते हैं कि किसी भी वस्त्र को अधिक समय के लिए धूप में रखा जाए तो वो पुराना हो जाता हैं और उसका रंग उतर जाता हैं वो बेरंग कपड़ा पुराना हो जाता हैं.

राधा ने नहीं बल्कि इन्होने दी थी कृष्णा को बंसी

मंगलवार को भूल से भी ना खरीदें यह चीजें वरना...

आपको धनवान बना देगा रविवार सुबह किया गया यह उपाय

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -