आखिर क्यों रविंद्र जडेजा ने बीच में छोड़ी CSK की कप्तानी, हुआ चौकाने वाला खुलासा
आखिर क्यों रविंद्र जडेजा ने बीच में छोड़ी CSK की कप्तानी, हुआ चौकाने वाला खुलासा
Share:

आईपीएल 15 में निराशाजनक प्रदर्शन के बाद चेन्नई सुपर किंग्स के हालात बिलकुल भी अच्छे नहीं है और अब इन सभी के बीच टीम के मौजूदा कप्तान रविंद्र जडेजा ने बड़ा फैसला किया है। जी दरअसल बीते शनिवार को उन्होंने टीम की कमान एक बार फिर से महेंद्र सिंह धोनी को दे दी है। आपको बता दें कि इस बात की जानकारी CSK ने अपने ट्विटर अकाउंट पर दी है।

आखिर क्यों किया रविंद्र जडेजा ने ऐसा- जी दरअसल जो जानकारी सामने आई है उस जानकारी के मुताबिक रविंद्र जडेजा ने अपने खेल पर अधिक ध्यान केंद्रित करने के लिए कप्तानी छोड़ने का फैसला किया है और उन्होंने एमएस धोनी से सीएसके का नेतृत्व करने का अनुरोध किया है। आप सभी को बता दें कि अब एमएस धोनी ने एक बार फिर से कप्तानी संभालने का फैसला किया है और उन्होंने जडेजा को अपने गेम पर ध्यान देने के लिए कहा है।

आप सभी जानते ही होंगे कि इस सीजन में चेन्नई सुपर किंग्स का प्रदर्शन बेहद निराशजनक रहा है। जी दरअसल टीम को शुरुआती मैचों में लगातार हार का सामना करना पड़ा था और टीम ने अभी तक इस सीजन में 8 मैच खेलें हैं। हालाँकि इस दौरान टीम को सिर्फ दो ही मैचों में सफलता मिली है। जबकि 6 मैचों में उसे हार का सामना करना पड़ा है। इस समय टीम पॉइंट्स टेबल में भी 9वें स्थान पर है और उसकी प्लेऑफ में पहुंचने की उम्मीद भी बेहद कम है।

आप सभी को हम यह भी बता दें कि इससे पहले धोनी ने भविष्य के लिए टीम तैयार करने के लिए कप्तानी छोड़ने का फैसला किया था और इसी के बाद जडेजा को कप्तान बनाया गया था। जी हाँ और जडेजा ने CSK की कप्तानी से पहले कभी भी कप्तानी नहीं की थी ऐसे में वह इसे संभाल नहीं पाए और अब एक बार फिर कैप्टन कूल यानी MS धोनी चुने गए हैं। आपको बता दें कि एमएस धोनी की कप्तानी में CSK को अब तक 2010, 2011, 2018 और 2021 में चार IPL जीतने का मौका मिला। हालाँकि अब क्या होने वाला है यह कुछ कहा नहीं जा सकता है!

फिर चेन्नई के कप्तान बने MS धोनी, फैंस बोले- 'Thala is Back'

पावर कट हुआ तो CM पर भड़की धोनी की पत्नी, बोली- ‘सबसे बेकार हेमंत सरकार।।।'

अब झाबुआ के कड़कनाथ मुर्गे पालेंगे कैप्टन कूल धोनी, 2000 चूजे रांची रवाना

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -