'जनता को क्यों धमकाते हो?', अर्जुन कपूर पर भड़के गृह मंत्री
'जनता को क्यों धमकाते हो?', अर्जुन कपूर पर भड़के गृह मंत्री
Share:

बॉलीवुड फिल्मों के मशहूर अभिनेता अर्जुन कपूर बायकॉट ट्रेंड पर बोलकर बुरी तरह फंसते दिखाई दे रहे हैं। कैंसिल कल्चर पर हाल ही में अर्जुन कपूर ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा था कि बायकॉट ट्रेंड के खिलाफ इंडस्ट्री को एकजुट होना होगा क्योंकि बॉलीवुड ने बहुत बर्दाश्त कर लिया है। बस फिर क्या था, इस बयान के पश्चात् अर्जुन ट्रोल्स होने लगे। अब मध्य प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने अर्जुन की आलोचना की है।

नरोत्तम मिश्रा ने ट्वीट कर अर्जुन कपूर की टिप्पणी की आलोचना की। अर्जुन कपूर को फ्लॉप एवं निराश अभिनेता का टैग भी दे डाला। नरोत्तम मिश्रा का आरोप है कि अर्जुन कपूर ने जनता को धमकाया है। ट्वीट कर भाजपा नेता ने लिखा- फिल्म अभिनेता #ArjunKapoor का जनता को धमकाना ठीक बात नहीं है। जनता को धमकाने के बजाय अपने अभिनय पर ध्यान देना चाहिए। अपनी फिल्मों में सनातन धर्म को टारगेट करने वाले टुकड़े-टुकड़े गैंग के हिमायती कलाकार बायकॉट पर क्यों जनता को धमकाते हैं?

नरोत्तम मिश्रा ने अपना एक वीडियो भी साझा किया, जिसमें वे बोलते हैं- अब कोई फ्लॉप और निराश अभिनेता जनता को धमकाए तो ये मैं अच्छा नहीं मानता। यदि जनता को धमकाने की जगह वो अपने अभिनय पर ध्यान दें तो अधिक अच्छा है। मेरा उनसे सवाल है वो जिनके हिमायती हैं टुकड़े टुकड़े वालों के, उनमें हिम्मत है जो किसी और धर्म पर फिल्म बना सकें, अपमानित शब्द बोल सकें, देवताओं को नीचा दिखा सकें। बस हम सनातनी व्यक्तियों के साथ ऐसा करते हो फिर जनता को बायकॉट के ऊपर धमकी देते हो। अब जनता जागरुक हो गई है। इंतजार करो आप भी अर्जुन जी। अपने एक इंटरव्यू में अर्जुन कपूर ने बोला था- ''इंडस्ट्री के लोगों ने चुप रहकर गलत चीज की है। लोग हमारी चुप्पी का लाभ उठाने में लगे हैं। जो उनके मन में आ रहा है, वह बोल रहे हैं। मैंने तो सोचा था कि हमारा काम बोलेगा। इस पर हम प्रतिक्रिया देकर अपने हाथ क्यों गंदे करें। किन्तु चीजें हद से ज्यादा ही बढ़ती ही जा रही हैं। बॉलीवुड को बायकॉट करने का सिस्टम अब लोगों की आदत बनती जा रही है।''

144 करोड़ का नुकसान.., वो आबकारी नीति, जिसमे बुरे फंसे AAP और मनीष सिसोदिया

CBI को लेकर शिंदे सरकार कर सकती है बड़ा ऐलान

बंगाल में ममता बनर्जी से मिले सुब्रमण्यम स्वामी, क्या थामेंगे TMC का दामन ?

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -