आखिर क्यों लड़कियों की पैंटी में होती है छोटी पॉकेट?
आखिर क्यों लड़कियों की पैंटी में होती है छोटी पॉकेट?
Share:

महिलाओं के लिए जितने भी कपड़े डिजाइन किए गए हैं सभी का फैशन के हिसाब से होना बहुत जरुरी होता है। लेकिन फैशन से अलग हटकर कई चीज़ें बहुत ही ज्यादा जरूरतमंद भी होती हैं। अब अगर हम महिलाओं के फैशन की बात करें तो जीन्स-पैंट से लेकर उनके अंडरगारमेंट्स तक स्टाइल तो बहुत मिल जाएंगे, लेकिन उनमें कुछ चीज़ें बहुत ही ज्यादा कॉमन होती हैं। जिस तरह से जीन्स में छोटे पॉकेट, ब्रा में लगा हुआ बो (Bow) और अंडरवियर में मौजूद पॉकेट। लेकिन क्या आपने कभी नोटिस किया है कि महिलाओं के अंडरवियर में वेजाइनल एरिया के पास एक छोटा पॉकेट नुमा हिस्सा होता है। जी दरअसल इसके पीछे का लॉजिक डिजाइन और कंफर्ट दोनों से ही जुड़ा हुआ है। अब आज हम आपको इसी के बारे में बताने जा रहे हैं।

जी दरअसल किसी भी अंडरवियर (महिला और पुरुष) के निचले हिस्से को गसेट (gusset) कहा जाता है। ये क्रॉच एरिया (वेजाइनल एरिया) को कवर करने के लिए होता है। जी हाँ और इसे आमतौर पर इस तरह से डिजाइन किया जाता है कि ये हाइजीन और अब्जॉर्बेंसी का ध्यान रखे। हालाँकि महिलाओं के गसेट में एक और कपड़ा कुछ इस तरह से सिला जाता है कि इसमें जेब जैसा आकार बने। आपको बता दें कि गसेट एरिया के बीच में कोई भी सिलाई नहीं होती है जिससे मूवमेंट करने में कोई समस्या ना हो और साथ ही साथ इसका कपड़ा भी बहुत सॉफ्ट होता है और कई अंडरवियर जैसे नायलॉन, सैटिन आदि में यहां पर कॉटन का कपड़ा लगाया जाता है, हालाँकि किसी में भी यहां पर आपको सिलाई नहीं मिलेगी ये सिर्फ कपड़ा ही होता है।

जी दरअसल यहाँ पर एक और जेबनुमा कपड़ा इसलिए लगाया जाता है ताकि महिलाओं को फ्रीडम ज्यादा मिल सके। इसके अलावा यह वेजाइनल डिस्चार्ज सोखने में ज्यादा कारगर होता है। इसी के साथ ये कपड़ा वेजाइना को ज्यादा कंफर्ट देता है क्योंकि ये ज्यादा नरम होता है और इससे किसी भी तरह का फ्रिक्शन नहीं होता। इसके अलावा महिलाओं की वेजाइना से एसिडिक डिस्चार्ज निकलता है जिससे पैंटी ब्लीच हो जाती है और उसका रंग बदलने लगता है। यह बदलाव बाहर की ओर ना दिखे और अंदरूनी कपड़े में ही रहे इसके लिए भी ये लगाया जाता है। जी दरअसल यह कपड़ा वेजाइना से आनी वाली एक्स्ट्रा नमी को सोख लेता है।

6 महीने में होने वाली है शादी तो शॉपिंग लिस्ट में शामिल करें ये 7 चीजें

शादी हो या पार्टी हैवी साड़ी के लिए बनवाए ये ब्लाउज डिजाइंस

बारिश में पहने ऐसी ड्रेस, दिखेंगी कूल और स्टाइलिश

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -