रियलिटी शो में गोविंदा के आते ही आखिर क्यों भड़के जितेंद्र? हाथ जोड़कर भारती ने मांगी माफी
रियलिटी शो में गोविंदा के आते ही आखिर क्यों भड़के जितेंद्र? हाथ जोड़कर भारती ने मांगी माफी
Share:

टीवी के चर्चित सिंगिंग रियलिटी शो सारेगामापा लिटिल चैंप्स में प्रतियोगियों की बेहतरीन सिंगिंग के तो आप कायल होंगे। शो में प्रत्येक सप्ताह सिनेमा जगत के नामी सितारे मेहमान बनकर आते हैं। इस वीकेंड बॉलीवुड के दो बड़े मेगास्टार शो को ग्रेस करेंगे। लेजेंडरी एक्टर गोविंदा एवं जितेंद्र शो में आकर तहलका मचाएंगे। 

वही दोनों एक्टर्स वर्षों पश्चात् बाद किसी मंच पर साथ आए तथा हंगामा हो गया। सारेगामापा लिटिल चैंप्स का प्रोमो साझा किया गया है जहां जितेंद्र को नाराज होते दिखाया गया है। नेशनल टीवी पर मंच पर खड़े होकर जितेंद्र ने अपनी नाराजगी जताई। वो केवल इस बात से चिढ़ गए कि भारती सिंह ने उनसे पहले गोविंदा का नाम लिया, जबकि वो गोविंदा के सीनियर हैं। जितेंद्र की ऐसी प्रतिक्रिया देख सेट पर सभी शॉक्ड हैं। भारती सिंह को भी समझ नहीं आया कि वे क्या बोले। गोविंदा बस मुस्कुराकर ही रह गए।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Zee TV (@zeetv)

शो में गोविंदा और जितेंद्र की बेहतरीन एंट्री होती है। दोनों ही सिंगिंग शो में डांस का कोई अवसर नहीं छोड़ते हैं। सब कुछ सही जा रहा था। प्रतियोगी एवं जजेस खूब एंजॉय कर रहे थे। भारती ऑडियंस से बोलती हैं-  तालियां हो जाए गोविंदा सर और जितेंद्र सर के लिए। इसी बात पर जितेंद्र नाराज हो जाते हैं। जितेंद्र भारती से पूछते हैं- हम दोनों में से सीनियर कौन है? मैं हूं। और ये (गोविंदा) जूनियर हैं। तो आपने गोविंदा का नाम पहले क्यों लिया? जितेंद्र की ये बात सुनकर भारती के होश ही उड़ गए। प्रोमो में आप देख सकते हैं भारती जितेंद्र से माफी मांगती हैं। वे हाथ जोड़े जितेंद्र के सामने खड़ी हैं। साइड में खड़े गोविंदा कुछ नहीं बोले, बस चुपचाप मुस्कुराते हुए ये सब देखते रहे। सोशल मीडिया पर जितेंद्र की नाराजगी का ये वीडियो वायरल हो रहा है। कई लोगों ने गोविंदा को नंबर 1 बताया है। कुछ लोगों का साफ कहना है कि ये पब्लिसिटी स्टंट है। जितेंद्र ने प्रैंक किया है। वो किसी बात पर नाराज या गुस्सा नहीं हैं। प्रोमो में निर्माताओं ने जानबूझकर ऐसा रिएक्शन डाला है जिससे शो को फायदा मिले।

सरेआम इस एक्ट्रेस का पैर चाटने लगे राम गोपाल वर्मा, वायरल वीडियो देख भड़के लोग

'बबीता जी' संग अफेयर की ख़बरों पर आया टप्पू का बयान, बोले- 'लाइफ का हिस्सा...'

उर्वशी की बिकिनी फोटोज पर आई बेटे की प्रतिक्रिया, बताया कैसा लगता है?

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -