आखिर क्यों ट्विटर पर ट्रेंड हुआ #IndianIdolBoycott?
आखिर क्यों ट्विटर पर ट्रेंड हुआ #IndianIdolBoycott?
Share:

टीवी रियलिटी शोज के नाम पर विवाद होना तो जैसे आम बात हो गई है। बिग बॉस, खतरों के खिलाड़ी और अब इंडियन आइडल को लेकर भी वाद विवाद का दौर आरम्भ हो गया है। यूं तो इंडियन आइडल को लेकर पहले भी बोला जा चुका है कि ये टैलेंट हंट शो स्क्रिप्टेड है। मगर अब शो के प्रशंसक इस बात मुहर लगाते नजर आ रहे हैं। इसका कारण इंडियन आइडल के 13वें सीजन में ऑडिशन देने आए रीतो रीबा को बताया जा रहा है। 

कुछ वर्ष पूर्व इंडस्ट्री में गायकों को पहचान पाने के लिए बहुत मेहनत करनी पड़ती थी। फिर शुरुआत हुई इंडियन आइडल जैसे सिंगिंग प्लेटफॉर्म्स की। 18 वर्ष पहले आरम्भ हुए इस शो से जाने कितने ही लोगों ने अपना करियर संवारा। मगर वक़्त गुजरता गया तथा कम्पटीटिव शोज के फॉर्मैट बदलने लगे। अब इन शोज को टैलेंट हंट कम TRP के हिसाब से स्क्रिप्ट किए जाने वाले शोज के रूप में अधिक देखा जाता है। प्रशंसक इस बात पर भरोसा करने के लिए मजबूर हो गए हैं। हाल ही में सोनी टीवी के आधिकारिक इंस्टाग्राम पर पेज पर इंडियन आइडल सीजन 13 में फाइनलाइज किए गए टॉप 15 प्रतियोगियों के नाम की घोषणा की गई। फाइनल की गई लिस्ट में ऋषि सिंह, शिवम सिंह, बिदिप्ता चक्रवर्ती, सोनाक्षी कर, नवदीप वडाली, सेंजुती दास, चिराग कोटवाल, संचारी सेनगुप्ता, काव्या लिमाए, अनुष्का पत्र, रुपम भरनारहिया, प्रीतम रॉय, देबोस्मिता रॉय, शगुन पाठक, विनीत सिंह सम्मिलित है। 

वही निर्माताओं ने फाइनल लिस्ट तो जारी कर दी मगर इस बात का शायद उन्हें भी अनुमान नहीं था कि इसके बाद एक नई कन्ट्रोवर्सी जन्म ले लेगी। लिस्ट में रीतो रीबा का नाम ना देखकर लोग भड़क गए। तत्पश्चात, सोशल मीडिया पर इंडियन आइडल को बायकॉट करने की मांग उठने लगी। लोगों ने रीतो को वापस लाने की मांग कर डाली। आप सोच रहे होंगे कि रीतो के नाम पर इतना हंगामा क्यों बरपा। आइये आपको बताते हैं। दरअसल, रीतो रीबा अरुणाचल प्रेदश के रहने वाले एक गायक और म्यूजिक कम्पोजर हैं। रीतो का स्वयं का यूट्यूब चैनल है, जिस पर 2 लाख से भी अधिक सब्सक्राइबर हैं। इंडियन आइडल के सीजन 13 में वो भी ऑडिशन देने पहुंचे। उन्होंने ऑडिशन दिया, तत्पश्चात, अपने बारे में बताया कि वो कौन हैं और कहां से आए हैं, क्या करते हैं। इसके बाद जज में से एक हिमेश रेशमिया ने उन्हें स्वयं का लिखा कोई गाना सुनाने को बोला। रीतो ने ऑडिशन में अपना कम्पोज किया गाना भी सुना दिया। जो लोगों को बहुत पसंद आया। जजेस के साथ-साथ दुनिया उनकी आवाज की कायल हो गई। बावजूद इसके जब रीतो को सेलेक्ट नहीं किया गया तो प्रशंसकों का गुस्सा भड़क गया। उन्होंने शो पर रीतो को वापस लाने की मांग कर डाली। प्रशंसकों को ये बात रास नहीं आ रही कि जब रीतो का गाना उन्हें इतना पसंद आया था तो उन्हें सेलेक्ट क्यों नहीं किया गया। आखिर क्या कारण रहा कि अपना कम्पोज किया गाना सुनाने के बाद भी उन्हें रिजेक्ट कर दिया गया। इसी बता से फैंस भड़के हुए है।

बिग बॉस 16 में होगी 'TV की नंबर-1' बहू की एंट्री, नाम जानकर झूम उठेंगे आप

'मैं मर रही हूं...ठगा हुआ महसूस करती हूं', अर्चना पूरन सिंह ने आखिर क्यों कही ये बात?

बड़ा हादसा: रिवर्स लेते समय पलटी छात्र-छात्राओं से भरी स्कूल बस, दिल दहला देने वाला वीडियो वायरल

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -