जानिए क्यों मनाया जाता है राष्ट्रीय विज्ञान दिवस
जानिए क्यों मनाया जाता है राष्ट्रीय विज्ञान दिवस
Share:

हर साल भारत में 28 फरवरी को राष्ट्रीय विज्ञान दिवस (नेशनल साइंस डे) मनाया जाता है। जी दरअसल इसी दिन साल 1986 में प्रोफेसर सी.वी. रमन (चंद्रशेखर वेंकटरमन) ने कोलकाता में एक उत्कृष्ट वैज्ञानिक खोज की थी। आज वह 'रमन प्रभाव' के रूप में मशहूर है। कहा जाता है रमन की यह खोज 28 फरवरी 1930 को सामने आई थी, इस वजह से 28 फरवरी के दिन को राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के रूप में मनाते हैं। रमन को अपने इस कार्य के लिए साल 1930 में ही नोबेल पुरस्कार भी दिया गया था। आप सभी को बता दें राष्ट्रीय विज्ञान दिवस का मूल उद्देश्य विद्यार्थियों को विज्ञान के प्रति आकर्षित करना है।

इसी के साथ विज्ञान के क्षेत्र में नए प्रयोगों के लिए भी प्रेरित करना है। इसके अलावा इस दिन का उद्देश्य बच्चों को विज्ञान एवं वैज्ञानिक उपलब्धियों के प्रति सजग बनाना भी है। आप जानते ही होंगे इस दिन, विज्ञान संस्थान, प्रयोगशाला, विज्ञान अकादमी, स्कूल, कॉलेज तथा प्रशिक्षण संस्थानों में वैज्ञानिक गतिविधियों से संबंधित प्रोग्रामों का आयोजन किया जाता हैं। हालाँकि इस बार ऐसा नहीं हो सकेगा क्योंकि इस समय कोरोना काल चल रहा है। आप सभी को बता दें कि रमन प्रभाव में एकल तरंग- दैध्र्य प्रकाश (मोनोक्रोमेटिक) किरणें, जब किसी पारदर्शक माध्यम ठोस, द्रव या गैस से गुजरती है तब इसकी छितराई किरणों का अध्ययन करने पर यह पता चला कि मूल प्रकाश की किरणों के अलावा स्थिर अंतर पर बहुत कमजोर तीव्रता की किरणें भी उपस्थित होती हैं।

इन किरणों को रमन-किरण कहा जाता है। भौतिक शास्त्री सर सी.वी. रमन एक ऐसे महान आविष्कारक थे, जिन्होंने सभी को प्रेरणा दी। अब बात करें राष्ट्रीय विज्ञान दिवस मनाने के उद्देश्य के बारे में तो इसका उद्देश्य दैनिक जीवन में वैज्ञानिक अनुप्रयोग के महत्व के संदेशों को लोगों के बीच फैलाना है। इसके अलावा मानव कल्याण के लिए विज्ञान के क्षेत्र की सभी गतिविधियों, प्रयासों और उपलब्धियों को प्रदर्शित करना भी है। इसका उद्देश्य यह भी है कि विज्ञान और तकनीक को प्रसिद्ध करने के साथ ही देश के नागरिकों को इस क्षेत्र मौका देकर नई उंचाइयों को प्राप्त किया जाए।

Ind Vs Eng: अंतिम टेस्ट से पहले 'विराट ब्रिगेड' को बड़ा झटका, टीम से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह

भारतीय सेना में परमानेंट कमीशन पाने का सुनहरा अवसर, जल्द करें आवेदन

RJD और कांग्रेस की नई साजिश को लेकर मोदी का बयान, कहा- इन्हें नहीं मिलेगा आरक्षण का फायदा

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -