'पराठों पर 18% GST क्यों?', PM मोदी से राहुल गांधी का सवाल
'पराठों पर 18% GST क्यों?', PM मोदी से राहुल गांधी का सवाल
Share:

नई दिल्ली: आज कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा का 37वां दिन है। 7 सितंबर को कन्याकुमारी से आरम्भ हुई यात्रा तमिलनाडु, केरल एवं कर्नाटक के पश्चात् आंध्र प्रदेश एवं तेलंगाना की तरफ जाने वाली है। वहीं भारत जोड़ो यात्रा के अब 1,000 किलोमीटर पूरे होने वाले हैं। यात्रा के चलते राहुल गांधी खूब भाजपा एवं मोदी सरकार पर निशाना साध रहे हैं। इस क्रम में शुक्रवार को भी उन्होंने महंगाई एवं पराठों सहित अन्य वस्तुओं पर GST को लेकर पीएम पर हमला बोला।

राहुल गांधी ने ट्वीट करते हुए सरकार एवं प्रधानमंत्री मोदी से सवाल पूछते हुए लिखा, "इन्फ्लेशन 35 वर्षों के उच्च स्तर पर क्यों है? बेरोजगारी 45 वर्षों के उच्च स्तर पर क्यों है? पराठों पर 18 प्रतिशत GST क्यों लगाया जा रहा है? कृषि ट्रैक्टरों पर 12 प्रतिशत GST क्यों लगाया जा रहा है? भारत जोड़ो यात्रा आपसे ये और बहुत सवाल पूछती रहेगी प्राइम मिनिस्टर। आपको जवाब देना होगा।"

बता दें कि इससे पहले राहुल गांधी ने फेसबुक पोस्ट के माध्यम से सवाल उठाए थे। उन्होंने लिखा, "कल कर्नाटक के मरलाहल्ली गांव में भारत जोड़ो यात्रा के चलते मैं मूंगफली की खेती करने वाली देवम्मा से मिला। हम उनके साथ उनके खेत में गए, वहां कुछ देर तक बातचीत भी हुई। देवम्मा ने बताया कि कैसे आज के समय में खेती करना कठिन हो गया है। उनका पूरा परिवार इसी खेती पर निर्भर है। कैसे वो दिन-रात खेतों में मेहनत करती हैं, घर के अन्य सदस्य भी उनका हाथ बंटाते हैं। आज के समय में लागत अधिक है, किन्तु कमाई बहुत कम है।" राहुल गांधी ने लिखा, "बीजेपी ने खेती से संबंधित उपकरणों पर GST लगा दिया है। कीटनाशक, उर्वरक, बीज, ट्रैक्टर इत्यादि पर किसानों को GST देना पड़ रहा है। कड़ी मेहनत के पश्चात् जब फसल तैयार हो जाती है तो मंडी में उसका उचित मूल्य नहीं मिलता। जैसे, कल ही मैंने एक खेत के पास कई टन टमाटर सड़क किनारे बेकार पड़े देखे। ये सोचने वाली बात है कि कर्ज लेकर और भारी GST का बोझ सह कर खेती करने वाले किसानों को यदि उनकी फसल का सही कीमतें न मिले, सरकार से रियायत और सहायता न मिले तो वो किसान कितनी मुश्किल में आ जाएगा।"

'ऐसा करते हैं, दोनों पीएम मोदी के पास चलते हैं..', हरियाणा के CM से ऐसा क्यों बोले भगवंत मान ?

'राम कृष्ण को नहीं मानूंगा' बोलने वाले AAP नेता पर भड़के 'टीवी के राम', बोले- 'ये क्या हो रहा है'

हिमाचल चुनाव का बिगुल बजा, 12 नवंबर को मतदान और 8 दिसंबर को परिणाम

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -