किसकी है संदिग्ध नाव और 3 AK-47? देवेंद्र फडणवीस ने खोला पूरा राज
किसकी है संदिग्ध नाव और 3 AK-47? देवेंद्र फडणवीस ने खोला पूरा राज
Share:

रायगढ़: महाराष्ट्र के रायगढ़ में हथियारों से भरी नाव प्राप्त होने से खलबली मच गई है। नाव में 3 AK-47, गोलियां सहित कुछ विस्फोटक भी प्राप्त हुए हैं। इसको आतंकी षड्यंत्र से जोड़कर देखा जा रहा है। फिलहाल ATS मामले की हर एंगल से तहकीकात कर रही है। इस बीच रायगढ़ में ही एक और लावारिस नाव प्राप्त हुई है, जिसकी तहकीकात भी की जा रही है। संदिग्ध नाव किसकी है इसपर भिन्न-भिन्न दावे किए जा रहे हैं। इस बीच महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करके कुछ बातें बताई हैं। उन्होंने कहा कि यह नाव ऑस्ट्रेलिया की महिला की है तथा खराब होने के पश्चात् बहकर भारत के किनारे पर आ गई है। उपमुख्यमंत्री ने कहा कि फिलहाल किसी आतंकी एंगल की पुष्टि नहीं हुई है।

फिलहाल सरकार ने इस बात का जवाब दे दिया है कि यह नाव किसकी है। मगर इसमें हथियार क्यों रखे गए थे? इसका पता लगाया जा रहा है। मुद्दे पर उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस का बयान आया है। उपमुख्यमंत्री ने बताया कि 16 मीटर लंबी एक लावारिस नाव मछुआरों को मिली। उनको स्थानीय पुलिस को इसकी खबर दी। उन्होंने कहा कि रायगढ़ से प्राप्त हुई संदिग्ध नाव में 3 AK 47 राइफल और बारूद प्राप्त हुआ। इनको वाटरप्रूफ बक्से में रखा गया था। फिलहाल ATS और कोस्ट गार्ड मामले की तहकीकात में जुटे हैं।

देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि इस बोट का नाम लेडी हान है। इसकी मालिक ऑस्ट्रेलिया की महिला है। उसके पति इस बोट के कप्तान है। यह बोट मस्कट (ओमान) से यूरोप की ओर जा रही थी। 26 जून 2022 को इस बोट का इंजन खराब हुआ था। उस बोट पर उपस्थित व्यक्तियों ने बचाने के लिए अलर्ट जारी किया था। फिर कोरिया की नेवी ने शिप से इन सब व्यक्तियों को बचा लिया था तथा फिर ओमान में छोड़ दिया था। मगर हाई टाइड होने के कारण इस बोट को टो (निकाला) नहीं किया गया। फिर ये बोट अब Harihareshwar Beach में किनारे पर आकर लगी है। बता दें कि जहां पर ये नाव मिली है, वह जगह मुंबई से 200 किलोमीटर एवं पुणे से 170 किलोमीटर दूर है।

'गोद में नहीं बिठा सकती...', मेट्रो में जमकर भिड़ी 2 महिलाऐं, इंटरनेट पर छाया VIDEO

अपने OBC कर्मचारियों की गिनती करेगी योगी सरकार, जानिए क्या है प्लान

शराब पीकर कपड़े उतारने लगा प्रिंसिपल, फिर जो किया उसे देख बुरा हुआ बच्चों का हाल

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -