धूमल के बाद किसके सिर होगा हिमाचल का ताज!
धूमल के बाद किसके सिर होगा हिमाचल का ताज!
Share:

गांधीनगर। गुजरात राज्य विधानसभा चुनाव के साथ ही हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव के परिणाम आने के बाद अब यहां सरकार गठन की तैयारियां चल रही हैं। ऐसे में भाजपा दोनों राज्यों में मुख्यमंत्रियों की पदस्थापना को लेकर व्यस्त है। हालांकि गुजरात को लेकर यह बात सामने आई है कि यहां मुख्यमंत्री विजय रूपाणी ही रहेंगे मगर उनका उनका विकल्प तलाशा जा सकता है। दरअसल राज्य के उपमुख्यमंत्री नितिन पटेल ने कहा कि मुख्यमंत्री का निर्णय विधायक दल की बैठक में होगा।

माना जा रहा है कि नितिन पटेल स्वयं को मुख्यमंत्री पद के लिए दावेदार के तौर पर पेश कर सकते हैं। मगर हिमाचल को लेकर भाजपा पसोपेश में नज़र आ रही है। दरअसल हिमाचल प्रदेश में मुख्यमंत्री पद के प्रत्याशी प्रेम कुमार धूमल हार गए हैं। ऐसे में अब प्रश्न यह है कि मुख्यमंत्री किसे बनाया जाए।

यहां भाजपा 68 सीटों में से 44 सीटों पर जीती है। गुजरात की राजनीति में ट्विस्ट आने से चर्चा बनी हुई है। यहां मुख्यमंत्री विजय रूपाणी अपनी सीट बचाने में सफल हो सकते हैं। गुजरात की 182 सीटों में 99 सीटें जीतकर बीजेपी वहां फिर से सरकार बनाने जा रही है। हिमाचल की 68 में से 44 सीटें जीतकर बीजेपी ने पांच साल बाद सत्ता में वापसी की है। हालांकि हिमाचल प्रदेश में , केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा का अच्छा असर पार्टी संगठन में है लेकिन अभी यह तय नहीं हो पाया है कि उन्हें सीएम बनाया जाता है या नहीं। यदि ऐसा होता है तो फिर उन्हें विधानसभा में किस रास्ते से लाया जा सकेगा।

पोस्टर में राहुल को बताया अर्जुन

पंजाब निकाय चुनाव में आप का शर्मनाक प्रदर्शन

मनमोहन की देशभक्ति पर उठे सवाल पर, PM मोदी से माफी की मांग

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -